Home विश्व समाचार कौन है शमीम माफी? लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर पकड़ी गई, ईरान कनेक्शन...

कौन है शमीम माफी? लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर पकड़ी गई, ईरान कनेक्शन ने बढ़ाई आमेरिका की टेंशन

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान युद्ध और होर्मुज तनाव के बीच अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारक 44 वर्षीय ईरानी उद्यमी शमीम माफी को लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेहरान के लिए हथियारों और ड्रोन की तस्करी के आरोप में शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

ईरान युद्ध और होर्मुज तनाव के बीच अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारक 44 वर्षीय ईरानी उद्यमी शमीम माफी को लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेहरान के लिए हथियारों और ड्रोन की तस्करी के आरोप में शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। तुर्की जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से ठीक पहले संघीय अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारक एक ईरानी उद्यमी को तेहरान की ओर से हथियारों की तस्करी के आरोप में लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है।

कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने बताया कि वुडलैंड हिल्स के रहने वाले 44 वर्षीय शमीम माफी को शनिवार शाम को एलएएक्स पर तुर्की जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से ठीक पहले हिरासत में लिया गया। उन पर ईरानी ड्रोन, विस्फोटक, बम, बम फ्यूज और लाखों राउंड गोला-बारूद को सूडान पहुंचाने से जुड़े अवैध लेनदेन को सुविधाजनक बनाने का आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमीम माफी पर ईरान और सूडान के बीच ईरानी निर्मित ड्रोन की बिक्री में दलाली करने का भी आरोप है। एक अनुबंध की कीमत लगभग 60 मिलियन यूरो बताई जा रही है। एक अन्य मामले में माफी और उनके साथियों पर सूडानी सेना को 55000 बम फ्यूज बेचने का आरोप लगाया गया है।

बता दें कि यह पूरा मामला ईरान द्वारा सूडान को हथियार और ड्रोन सप्लाई करने के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी अमेरिकी संघीय एजेंसियां जांच कर रही हैं।

अमेरिकी अटॉर्नी बिल एस्सेली के अनुसार, माफी पर 50 यूएससी § 1705 का उल्लंघन करने का आरोप है। यदि दोषी साबित होते हैं तो उन्हें अधिकतम 20 वर्ष तक की संघीय जेल की सजा हो सकती है। माफी की पहली पेशी सोमवार दोपहर को लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन स्थित अमेरिकी जिला न्यायालय में होने की संभावना है। अदालत में दोषी साबित होने तक उन्हें निर्दोष माना जाएगा।

बता दें कि शमीम माफी सोशल मीडिया पर अपनी दुनिया भर की लग्जरी यात्राओं की ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रही हैं, जिनमें 1 लाख डॉलर की मर्सिडीज-बेंज रोडस्टर के सामने पोज देते हुए उनकी कई तस्वीरें शामिल हैं। वे 2016 में अमेरिका के वैध स्थायी निवासी (ग्रीन कार्ड धारक) बनीं थी और ईरानी नागरिक हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN