Home विश्व समाचार भारतीय जहाजों पर हुए हमले से जुड़े सवाल पर भड़के ट्रंप, पत्रकार...

भारतीय जहाजों पर हुए हमले से जुड़े सवाल पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बोले- बाहर निकलो; देखें VIDEO

36
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

व्हाइट हाउस कवर करने वाली पत्रकार ओलिविया रिनाल्डी ने ईरान में चल रही स्थिति और होर्मुज में हाल की घटनाओं के बारे में पूछने की कोशिश की। उन्होंने भारतीय जहाजों पर हुए हमले का सवाल जैसे ही पूछा, ट्रंप भड़क गए और बाहर निकलने को कह दिया।

Iran US War Update: अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी के आखिरी से ही युद्ध चल रहा है। बीते दिन होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे दो भारतीय जहाजों पर ईरान ने हमला कर दिया, जिसपर भारत ने नाराजगी भी जताई है। एक पत्रकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इससे जुड़ा सवाल पूछने की कोशिश की तो वह भड़क गए और पत्रकार को बाहर निकलने को कह दिया। सीबीएस न्यूज की रिपोर्टर ने यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यूजर्स पत्रकार को लेकर ट्रंप के रवैये पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

CBS न्यूज की व्हाइट हाउस कवर करने वाली पत्रकार ओलिविया रिनाल्डी ने 18 अप्रैल को ईरान में चल रही स्थिति और होर्मुज में हाल की घटनाओं के बारे में पूछने की कोशिश की। उन्होंने ईरान द्वारा दो भारतीय जहाजों पर हमले करने से जुड़ा सवाल पूछा। एक्स यूजर Acyn ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पल कैद हुआ, जब ट्रंप ने रिनाल्डी और वहां मौजूद बाकी पत्रकारों को बाहर निकाल दिया। रिपोर्टर ने खुद भी बाद में उस क्लिप को दोबारा पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने राष्ट्रपति से होर्मुज में मौजूद दो जहाजों के बारे में पूछने की कोशिश की, जिन पर कथित तौर पर ईरानी गनबोट्स ने गोलियां चलाई थीं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- बाहर निकलो।” यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप ईरान के साथ बातचीत टूटने के बीच एक आपातकालीन सिचुएशन रूम बैठक बुला रहे हैं।

बता दें कि ओलिविया रिनाल्डी CBS न्यूज के लिए बतौर व्हाइट हाउस रिपोर्टर के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान की रिपोर्टिंग की, और इससे पहले वे CBS Evening News with Norah O’Donnell में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर थीं। इस दौरान उन्होंने तीन साल तक ओ’डॉनेल के साथ इस प्रसारण के साथ-साथ 60 Minutes, CBS News Sunday Morning, और ओ’डॉनेल द्वारा कवर की गई कई अन्य ब्रेकिंग न्यूज स्टोरीज पर भी मिलकर काम किया।

‘ईरान को डील माननी ही पड़ेगी’

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने संघर्ष-विराम का गंभीर उल्लंघन किया है, लेकिन उन्हें अब भी लगता है कि वे शांति समझौता करवा सकते हैं। शांति समझौते के बारे में ट्रंप ने कहा, “यह होगा। किसी न किसी तरह। अच्छे तरीके से या मुश्किल तरीके से। यह होकर रहेगा।” ट्रंप ने कहा कि हम ईरान को एक अच्छी डील ऑफर कर रहे हैं। उन्हें यह डील माननी ही पड़ेगी और अगर नहीं मानते हैं तो फिर सभी पुलों और पावर प्लांट्स पर हमले होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN