Home मनोरंजन समाचार जब अक्षय कुमार के साथ हुआ चमत्कार, सुनाया वैष्णो देवी का किस्सा,...

जब अक्षय कुमार के साथ हुआ चमत्कार, सुनाया वैष्णो देवी का किस्सा, कहा- मैं पूरी तरह होश खो चुका था

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/14/1200x900/Akm_1776179904006_1776179911891.jpg

अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता ने माता वैष्णो देवी पर बच्चे के लिए मन्नत मांगी थी और कहा था कि उनके बच्चे को शरारती होने देना। उनके जन्म के बाद जब उनके माता-पिता दोबारा वैष्णो देवी गए तो कुछ अजीब हुआ।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया। अक्षय कुमार ने बताया कि उनके जन्म के कुछ वक्त बाद ही उनके माता-पिता ने उन्हें लगभग खो दिया था। अक्षय कुमार ने साल 1969 का यह किस्सा सुनाते हुए बताया कि उनका जन्म उनके माता-पिता की एक ऐसी मन्नत के बाद हुआ था जिसके साथ उन्होंने एक अजीब सी विश मांगी थी। उनके माता-पिता की यह विश पूरी हो हुई, लेकिन इसके बाद जब वह दोबारा माता का शुक्रिया अदा करने वैष्णो देवी जा रहे थे, तब उनकी जान बाल-बाल बची थी।

अक्षय कुमार के मां-बाप ने मांगी थी यह दुआ

अक्षय कुमार HT City के साथ बातचीत में बताया कि उनका जन्म उनके मां-बाप की एक खास मन्नत के बाद हुआ था। उनके माता-पिता ने वैष्णो देवी जाकर प्रार्थना की थी कि उन्हें एक बच्चा मिले, लेकिन उन्होंने भगवान से एक अजीब फरमाइश भी की थी। अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने कहा था, ‘हमें बच्चा दो, लेकिन उसे शरारती होने देना।’ इस मन्नत के ठीक एक साल बाद अक्षय कुमार का जन्म हुआ। अक्की ने बताया कि जब वह एक साल के हुए, तो उनके माता-पिता देवी मां का शुक्रिया अदा करने के लिए दोबारा वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले।

वैसी हालत में भी नहीं डोला मां पर विश्वास

अक्षय कुमार जब अपने माता-पिता के साथ कटरा पहुंचे तो उनकी तबीयत अचानक बहुत बिगड़ गई। उन्हें पहले 103 और फिर 104 डिग्री तक तेज बुखार हो गया और वह बेहोश हो गए। तब कटरा में मेडिकल फैसिलिटीज आज जैसी नहीं थीं। वहां के डॉक्टर ने उनके माता-पिता को सलाह दी कि वो बच्चे को तुरंत दिल्ली ले जाएं। अक्षय बताते हैं कि वैसी हालत में उनकी मां का विश्वास नहीं डगमगाया। उनकी मां ने कहा, ‘अगर माता रानी ने हमें यह बेटा दिया है, तो वह इसे वापस भी ले सकती हैं। लेकिन हम पीछे नहीं मुड़ेंगे और अपनी यात्रा जारी रखेंगे।’

मंदिर में प्रार्थना के बाद हुआ यह चमत्कार

यह माता की किसी परीक्षा जैसा था। अक्षय कुमार के माता-पिता उन्हें गोद में लेकर ‘जय माता दी’ बोलते हुए चढ़ाई करते रहे। अक्षय ने बताया कि उन्होंने लाल रंग की फ्रॉक पहनी हुई थी और वह पूरी तरह होश खो चुके थे। मंदिर के भीतर जैसे ही उन्हें नहलाया गया और पूजा की गई, तभी एक अनजान शख्स ने उनके पिता से कहा कि आपका बेटा मुस्कुरा रहा है। अक्षय ने बताया, ‘मेरे पिता ने मेरी तरफ देखा और वाकई मैं मुस्कुरा रहा था। मेरा बुखार अचानक 98 डिग्री फारेनहाइट पर आ गया और मैं बिल्कुल ठीक हो गया।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN