Home व्यापार समाचार 21000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ऑर्डर बुक, 2 टुकड़े में शेयर...

21000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ऑर्डर बुक, 2 टुकड़े में शेयर का बंटवारा, अब रॉकेट सा उड़ा जहाज कंपनी का शेयर

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गिरावट की आंधी में भी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। कोचीन शिपयार्ड के शेयर शुक्रवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1710 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

घरेलू बाजार में हाहाकार के बीच जहाज बनाने वाली कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 900 अंक से ज्यादा लुढ़क गया है। गिरावट की इस आंधी में भी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 1710 रुपये पर पहुंच गए हैं। कोचीन शिपयार्ड की ऑर्डर बुक अभी 21000 करोड़ रुपये से ज्यादा की है, जो कि मल्टी-ईयर रेवेन्यू विजिबिलिटी देता है और यह कंपनी के सालाना रेवेन्यू बेस का 4-5 गुना है।

860% से अधिक उछल गए हैं कोचीन शिपयार्ड के शेयर
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल में 860 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कोचीन शिपयार्ड के शेयर 23 अप्रैल 2021 को 174.88 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 24 अप्रैल 2026 को 1710 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में 855 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 565 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2547.25 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1186.55 रुपये है।

डिफेंस और कमर्शियल सेगमेंट्स में मजबूत डिमांड
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard) को लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं, जो कि कंपनी के ग्रोथ आउटलुक को मजबूत करते हैं। कोचीन शिपयार्ड को 5000 करोड़ रुपये के डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट के लिए लोएस्ट बिडर घोषित किया गया है। यह कॉन्ट्रैक्ट सर्वे वेसेल्स के लिए हैं। इसके अलावा, कोचीन शिपयार्ड को 100-250 करोड़ रुपये की रेंज में ग्रीन टग्स और कमर्शियल व्हीकल्स के लिए छोटे ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को मिले यह ऑर्डर डिफेंस और कमर्शियल सेगमेंट्स दोनों में मजबूत डिमांड को हाइलाइट करते हैं। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के मुकाबले कोचीन शिपयार्ड को व्यापक डिफेंस साइकल से भी फायदा मिल रहा है। यह बात ट्रेडब्रेन्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

2 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। यानी, कंपनी स्टॉक स्प्लिट कर चुकी है। कोचीन शिपयार्ड ने अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा है। कंपनी ने जनवरी 2024 में अपने शेयर का बंटवारा किया। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 67.91 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 32.09 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN