Source :- LIVE HINDUSTAN
ChatGPT Image 2.0 से असली जैसे दिखने वाली Aadhaar और PAN कार्ड की खबरें वायरल हो रही हैं। इसलिए जरूर जानिए इसकी सच्चाई और कैसे पहचानने असली या नकली।
How to Identify Fake Aadhaar And PAN Cards: सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि ChatGPT Image 2.0 की मदद से Aadhaar और PAN कार्ड जैसे दिखने वाले डॉक्यूमेंट बनाए जा रहे हैं। कई जगह ऐसे स्क्रीनशॉट भी शेयर किए जा रहे हैं, जिन्हें देखकर पहली नजर में असली और नकली में फर्क करना मुश्किल लग रहा है। यही वजह है कि लोगों के मन में डर और भ्रम दोनों बढ़ रहे हैं कि कहीं AI उनकी पहचान के लिए खतरा तो नहीं बन रही। AI टूल्स भले ही असली जैसे दिखने वाले डिजाइन तैयार कर सकते हैं, लेकिन वे सरकारी डेटाबेस से जुड़े नहीं होते और असली Aadhaar या PAN कार्ड नहीं बना सकते। इसके बावजूद खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता, क्योंकि ऐसे फर्जी दिखने वाले कार्ड का गलत इस्तेमाल करके लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सकता है।
ऐसे में सबसे जरूरी है जागरूक रहना और असली व नकली डॉक्यूमेंट की सही पहचान करना। अगर आप कुछ आसान तरीकों को समझ लें, तो किसी भी फ्रॉड से खुद को बचा सकते हैं। जानें Aadhaar और PAN कार्ड की पहचान कैसे करें, ताकि आप किसी भी तरह के नुकसान से सुरक्षित रह सकें।
ChatGPT Image 2.0 क्या है और कैसे काम करता है?
यह एक AI बेस्ड इमेज जनरेशन फीचर है, जो टेक्स्ट के आधार पर तस्वीरें बना सकता है। यानी आप जो लिखते हैं या बोलते हैं उसके अनुसार AI एक इमेज तैयार कर देता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह किसी असली सरकारी डॉक्यूमेंट की हूबहू कॉपी बना सकता है। ऐसे टूल्स आमतौर पर जनरल या डेमो टाइप इमेज बनाते हैं, जिनका इस्तेमाल क्रिएटिव कामों के लिए किया जाता है।
ऐसे करें असली और नकली Aadhaar कार्ड की पहचान
असली Aadhaar कार्ड की पहचान करना मुश्किल नहीं है, बस आपको कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना होगा:
तरीका 1: सबसे पहले QR कोड चेक करें। असली Aadhaar में एक सिक्योर QR कोड होता है, जिसे स्कैन करने पर सही जानकारी दिखाई देती है। अगर QR कोड काम नहीं कर रहा, तो कार्ड फर्जी हो सकता है।
तरीका 2: दूसरी बात, Aadhaar नंबर को UIDAI की वेबसाइट पर जाकर वेरिफाई करें। वहां आपको तुरंत पता चल जाएगा कि नंबर सही है या नहीं।
तरीका 3: इसके अलावा, असली Aadhaar में प्रिंट क्वालिटी साफ होती है, फोटो धुंधली नहीं होती और जानकारी सही फॉर्मेट में लिखी होती है।
ऐसे पहचानें असली PAN कार्ड
PAN कार्ड की पहचान के लिए सबसे जरूरी है उसका नंबर। यह 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जैसे ABCDE1234F। आप इस नंबर को Income Tax Department की वेबसाइट पर जाकर वेरिफाई कर सकते हैं। असली PAN कार्ड में होलोग्राम, साफ प्रिंट और सही फॉन्ट होता है। अगर कार्ड में कोई स्पेलिंग मिस्टेक या डिजाइन गड़बड़ लगे, तो सावधान हो जाएं।
ऐसे में किसी भी डॉक्यूमेंट को देखकर तुरंत भरोसा न करें। अगर कोई आपको ID भेजता है, तो उसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर वेरिफाई करें। साथ ही अपनी पर्सनल जानकारी किसी अनजान ऐप या वेबसाइट पर शेयर करने से बचें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



