Home व्यापार समाचार 2 टुकड़ों में बंट रहा यह शेयर, 1 महीने में 47% से...

2 टुकड़ों में बंट रहा यह शेयर, 1 महीने में 47% से ज्यादा चढ़ गए शेयर के दाम, 425% डिविडेंड देने का भी ऐलान

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मल्टीबैगर कंपनी किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी अपने शेयर का बंटवारा करने जा रही है। कंपनी ने 1:2 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट अनाउंस किया है। कंपनी ने हर शेयर पर 425 पर्सेंट का फाइनल डिविडेंड भी रिकमंड किया है।

एयर कंप्रेसर्स बनाने वाली मल्टीबैगर कंपनी किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी ने एक बड़ा ऐलान किया है। किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी ने अपने शेयर के बंटवारे की घोषणा की है। कंपनी 1:2 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट (शेयर का बंटवारा) करेगी। किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी ने अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 8.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1524.50 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों ने 1562.50 रुपये के स्तर को छुआ और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया।

2 टुकड़ों में बंटेगा कंपनी का शेयर
किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:2 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है। यानी, कंपनी 2 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटेगी। कंपनी ने बताया है कि स्टॉक की लिक्विडिटी सुधारने और छोटे निवेशकों के लिए इसकी उपलब्धता आसान बनाने के लिए स्टॉक स्प्लिट को बोर्ड ने मंजूरी दी है। किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी ने अभी शेयरों के बंटवारे की रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है।

425% डिविडेंड की घोषणा
किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी के बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए हर शेयर पर 425 पर्सेंट फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है। यानी, कंपनी हर शेयर पर 8.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। अगर आगामी सालाना आम बैठक में डिविडेंड को मंजूरी मिलती है तो 21 जुलाई 2026 को या इसके बाद शेयरधारकों को इसका भुगतान होगा। कंपनी ने अभी डिविडेंड पेआउट की रिकॉर्ड डेट अनाउंस नहीं की है।

1 महीने में 47% से ज्यादा चढ़ गए हैं शेयर
किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में 47 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 30 मार्च 2026 को 1036.45 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 28 अप्रैल 2026 को 1524.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले पांच साल की बात करें तो किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी के शेयरों में 391 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1562.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 955 रुपये है।

कंपनी को हुआ है 143.8 करोड़ रुपये का मुनाफा
किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 79 पर्सेंट बढ़ा है। चौथी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 143.8 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 80.3 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 20 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 711.8 करोड़ रुपये रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN