Home टेक न्यूज़ 165W कार चार्जर, ANC नेकबैंड और पावरबैंक! जिंदगी आसान बनाने आए ये...

165W कार चार्जर, ANC नेकबैंड और पावरबैंक! जिंदगी आसान बनाने आए ये एक्सेसरीज

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टेक ब्रैंड U&i ने भारत में अपनी नई Entry Star Series लॉन्च की है, जिसमें ANC नेकबैंड, 10,000mAh पावरबैंक और 165W तक के फास्ट कार चार्जर्स शामिल हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। 

एक्सेसरीज ब्रैंड U&i ने ऐसे गैजेट्स पेश किए हैं जो रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। नए लाइनअप में Entry Star 156 ANC Wireless Neckband, Entry Star 172 Powerbank और Entry Star 159, 165 व 168 Car Chargers शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि ये सभी प्रोडक्ट्स उन यूजर्स के लिए तैयार किए गए हैं जो लंबे समय तक म्यूजिक सुनते हैं, लगातार ट्रैवल करते हैं या अपने डिवाइसेज के लिए तेज और भरोसेमंद चार्जिंग चाहते हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

Entry Star 156 Wireless Neckband

नेकबैंड Active Noise Cancellation यानी ANC फीचर के साथ आता है। ANC टेक आसपास के शोर को कम करके यूजर को बेहतर और क्लियर ऑडियो एक्सपीरियंस देती है। कंपनी ने इस नेकबैंड में 4-mode Voice Changer फीचर भी दिया है, जिससे कॉलिंग के दौरान आवाज को अलग-अलग मोड में बदला जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Entry Star 156 Neckband एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 100 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। इसे ब्लैक, ब्लू और ग्रीन जैसे तीन कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है।

Entry Star 172 Powerbank

कंपनी ने Entry Star 172 Powerbank भी लॉन्च किया है। यह पावरबैंक 10000mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है और 17W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें ड्यूल USB पोर्ट और एक Type-C पोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स एक साथ कई डिवाइसेज चार्ज कर सकते हैं। कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया है ताकि इसे आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सके।

कार फास्ट चार्जर्स

U&i ने ऑटोमोबाइल एक्सेसरीज सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। कंपनी ने तीन नए कार चार्जर लॉन्च किए हैं जिनमें Entry Star 159, Entry Star 165 और Entry Star 168 शामिल हैं। इनमें सबसे पावरफुल मॉडल Entry Star 159 है, जो 165W तक का आउटपुट देता है। इसमें Smart Chip टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके साथ QC और PD फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

वहीं Entry Star 165 मॉडल 145W फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आता है और इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कार में लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन जैसे कई डिवाइसेज चार्ज करते हैं। दूसरी ओर Entry Star 168 एक 65W कार चार्जर है जो ड्यूल-पोर्ट सपोर्ट के साथ आता है। इसमें भी QC और PD टेक्नोलॉजी दी गई है।

इतनी है नए प्रोडक्ट्स की कीमत

कीमत की बात करें तो कंपनी ने Entry Star 156 Neckband की कीमत 799 रुपये रखी है। वहीं Entry Star 172 Powerbank केवल 599 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Entry Star 159 Car Charger की कीमत 549 रुपये, Entry Star 165 की कीमत 499 रुपये और Entry Star 168 Car Charger की कीमत 399 रुपये रखी गई है।

कंपनी का कहना है कि ये सभी प्रोडक्ट्स देशभर के बड़े रीटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN