Home टेक न्यूज़ बुरी खबर! 3000 रुपए महंगे हुए 6500mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड मजबूती...

बुरी खबर! 3000 रुपए महंगे हुए 6500mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाले Poco के दो दमदार 5G फोन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

POCO के दो दमदार 5G स्मार्टफोन अचानक 3000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। यह फोन 6500mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड मजबूती और पावरफुल फीचर्स से लैस है। जानें कौन-कौन सा मॉडल कितने रुपए हुआ महंगा।

टेक कंपनी POCO ने अपने दो पॉपुलर 5G स्मार्टफोन्स की कीमत में अचानक 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। खास बात यह है कि ये दोनों फोन मिलिट्री ग्रेड मजबूती और लंबी बैटरी लाइफ जैसे दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। पोको ने POCO M8 और X8 Pro सीरीज की कीमत में बढ़ोतरी की है, ये फोन्स अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। नई कीमत लागू हो चुकी है इसलिए अब ग्राहकों को वही फोन खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। POCO ने चुपचाप अपने कुछ वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई है और नई कीमतें अब ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी दिखाई देने लगी हैं। आइए जानते हैं किन मॉडल्स की कीमत बढ़ी है, अब नई कीमत क्या है:

POCO का कौन-सा फोन कितने रुपए हुआ महंगा

POCO M8 सीरीज

पोको ने POCO M8 और POCO X8 Pro सीरीज के फोन्स की कीमत में बढ़ोतरी की है। नई कीमतें अब Flipkart और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी दिखाई देने लगी हैं।

अगर POCO M8 की बात करें तो इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च के समय 18,999 रुपए में आया था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 20,999 रुपए हो गई है। यानी इस मॉडल पर सीधे 2,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट पहले 19,999 रुपए में मिलता था, लेकिन अब इसके लिए 22,999 रुपए खर्च करने होंगे। इस मॉडल की कीमत में पूरे 3,000 रुपए का इजाफा हुआ है।

टॉप 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत भी 21,999 रुपए से बढ़कर 24,999 रुपए हो गई है। यानी की 3000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

POCO X8 Pro सीरीज

अब अगर POCO X8 Pro सीरीज की बात करें तो इसका 8GB + 256GB वेरिएंट लॉन्च के समय 32,999 रुपए में आया था, लेकिन अब इसकी नई कीमत 34,999 रुपए हो गई है। यानी इस फोन पर 2,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट पहले 35,999 रुपए में मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत 37,999 रुपए पहुंच गई है।

कंपनी ने POCO X8 Pro Max को भी महंगा कर दिया है। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट पहले 42,999 रुपए में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसकी कीमत 44,999 रुपए हो गई है।

वहीं 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 46,999 रुपए से बढ़कर 48,999 रुपए पहुंच गई है। यानी इस सीरीज के सभी मॉडल्स पर करीब 2,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।

Model Launch Price New Price Total increase since launch
POCO M8 (6+128GB) Rs 18,999 Rs 20,999 Rs 2,000
POCO M8 (8+128GB) Rs 19,999 Rs 22,999 Rs 3,000
POCO M8 (8+256GB) Rs 21,999 Rs 24,999 Rs 3,000
POCO X8 Pro (8+256GB) Rs 32,999 Rs 34,999 Rs 2,000
POCO X8 Pro (12+256GB) Rs 35,999 Rs 37,999 Rs 2,000
POCO X8 Pro Max (12+256GB) Rs 42,999 Rs 44,999 Rs 2,000
POCO X8 Pro Max (12+512GB) Rs 46,999 Rs 48,999 Rs 2,000

SOURCE : LIVE HINDUSTAN