Home व्यापार समाचार 1 महीने में 115% का रिटर्न, फिर भी नहीं थम रहा ये...

1 महीने में 115% का रिटर्न, फिर भी नहीं थम रहा ये स्टॉक, अब 10% का अपर सर्किट लगा; अभी भी कमाई का अच्छा मौका?

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गिरते शेयर बाजार के बीच इंडियाबुल्स लिमिटेड (Indiabulls Limited) के शेयरों ने 10% का अपर सर्किट लगाकर निवेशकों को चौंका दिया। कंपनी के मजबूत Q4FY26 रिजल्ट, 46% प्रॉफिट ग्रोथ और रियल एस्टेट फोकस्ड बिजनेस मॉडल ने इस तेजी को सपोर्ट किया। 

शेयर बाजार में जब गिरावट का माहौल हो और बड़े इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हों, तब किसी स्टॉक का अचानक तेजी से भागना निवेशकों का ध्यान खींच लेता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में इंडियाबुल्स लिमिटेड (Indiabulls Limited) के शेयरों के साथ देखने को मिला, जो बाजार की भारी गिरावट के बीच 10% के अपर सर्किट पर पहुंच गए। जहां BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 में तेज गिरावट दर्ज की गई। वहीं, इंडियाबुल्स (Indiabulls) के शेयरों में यह तेजी कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों और बिजनेस स्ट्रेटेजी में बदलाव की वजह से आई।

कंपनी का Q4FY26 में शानदार प्रदर्शन

दरअसल, कंपनी ने Q4FY26 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट (PAT) 46.4% बढ़कर ₹194 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू ₹418 करोड़ रहा। यह बढ़ोतरी दिखाती है कि कंपनी की नई रणनीति (रियल एस्टेट) पर फोकस कर रही है। पिछले कुछ समय से कंपनी ने अपने बिजनेस मॉडल को बदलते हुए रियल एस्टेट सेक्टर को ग्रोथ का मुख्य आधार बनाया है, जिसका असर अब साफ दिखने लगा है।

कंपनी का शेयर परफॉर्मेंस

अगर शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह और भी चौंकाने वाला है। इंडियाबुल्स (Indiabulls) का शेयर अपने 52-हफ्ते के लो ₹8.93 से करीब 120% उछल चुका है और अब अपने हाई ₹20.91 के बेहद करीब है। सिर्फ एक महीने में स्टॉक ने 115% और तीन महीने में 85% की तेजी दिखाई है। यह बताता है कि निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

कंपनी का रियल एस्टेट बिजनेस

कंपनी का रियल एस्टेट बिजनेस इस ग्रोथ का मुख्य इंजन बना हुआ है। FY26 में कंपनी ने ₹2,752 करोड़ की बुकिंग की और 900 से ज्यादा यूनिट्स बेचीं। इसके अलावा कंपनी के पास ₹21,000 करोड़ से ज्यादा का मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन है, जो आने वाले समय में कमाई की अच्छी संभावना दिखाता है। कंपनी दिल्ली-NCR, मुंबई और लुधियाना जैसे बड़े शहरों में ₹2 करोड़ से ₹6 करोड़ तक के प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है।

इसके साथ ही कंपनी का फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस भी स्थिर प्रदर्शन कर रहा है। स्टॉक ब्रोकिंग और एसेट रिकंस्ट्रक्शन सेगमेंट में भी अच्छा ग्रोथ देखने को मिला है, जिससे कंपनी की आय के कई स्रोत बने हुए हैं। इंडियाबुल्स (Indiabulls) के शेयरों में आई यह तेजी सिर्फ एक शॉर्ट-टर्म उछाल नहीं, बल्कि कंपनी के मजबूत फंडामेंटल और स्पष्ट ग्रोथ रणनीति का नतीजा है। हालांकि, निवेश करने से पहले बाजार के जोखिम और उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखना जरूरी है, लेकिन फिलहाल यह स्टॉक निवेशकों के लिए चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

इंडियाबुल्स लिमिटेड का शेयर परफॉर्मेंस

इंडियाबुल्स लिमिटेड (Indiabulls Limited) के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसने 30 अप्रैल 2026 को जबरदस्त तेजी दिखाते हुए ₹19.73 के स्तर पर करीब 10% की बढ़त दर्ज की और अपर सर्किट छू लिया। खास बात यह रही कि यह उछाल कमजोर बाजार माहौल के बावजूद आया, जो निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है। स्टॉक ने शॉर्ट टर्म में शानदार रिटर्न दिया है और पिछले कुछ हफ्तों में इसमें तेज़ मोमेंटम देखने को मिला है। 52 हफ्ते के लो से यह शेयर काफी रिकवरी कर चुका है और अब अपने हाई के करीब पहुंच गया है, जिससे इसमें मल्टीबैगर जैसे संकेत नजर आ रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN