Home व्यापार समाचार सरकार ने दूर की लोगों की सबसे बड़ी चिंता! LPG सप्लाई को...

सरकार ने दूर की लोगों की सबसे बड़ी चिंता! LPG सप्लाई को लेकर दिया बड़ा अपडेट

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सरकार ने साफ किया है कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद देश में LPG की 100% सप्लाई बनी हुई है और कहीं भी गैस की कमी नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर पैनिक बाइंग देखी गई है, जिसे रोकने के लिए लोगों से अपील की गई है कि वे जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें। आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच रसोई गैस को लेकर लोगों के मन में चिंता बढ़ गई है, लेकिन सरकार ने साफ किया है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और पूरे देश में 100% उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सबसे अहम बात यह है कि अब तक कहीं भी ड्राई-आउट यानी गैस खत्म होने की स्थिति सामने नहीं आई है। इसके बावजूद कुछ जगहों पर लोगों द्वारा जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक कराने की खबरें सामने आई हैं, जिसे लेकर सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर गैस की अतिरिक्त बुकिंग न करें।

सरकार के अनुसार, तेल विपणन कंपनियां (OMCs) लगातार सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने के लिए काम कर रही हैं, जिससे हर उपभोक्ता तक समय पर गैस पहुंच सके। आज की स्थिति में करीब 98% एलपीजी बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जो सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और तेज बनाता है। वहीं, कई उपभोक्ताओं ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) अपनाते हुए अपनी एलपीजी कनेक्शन स्वेच्छा से सरेंडर भी किए हैं, जिससे सप्लाई पर दबाव और कम हुआ है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि देशभर में रिटेल आउटलेट्स पर कामकाज पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की बाधा नहीं है। मंत्रालय राज्य सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि कहीं भी घबराहट या अफवाहों के कारण अनावश्यक खरीदारी को रोका जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा हालात में अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना ज्यादा जरूरी है।

एलपीजी के अलावा खाद (फर्टिलाइजर) की उपलब्धता को लेकर भी सरकार ने राहत भरी खबर दी है। मौजूदा समय में देश के पास करीब 193.38 लाख मीट्रिक टन खाद का स्टॉक मौजूद है, जो खरीफ सीजन की जरूरत का लगभग 50% है। इसके अलावा संभावित कमी को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय टेंडर के जरिए अतिरिक्त सप्लाई भी सुनिश्चित की गई है।

सरकार का साफ संदेश है कि देश में एलपीजी, पीएनजी और अन्य जरूरी संसाधनों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। जरूरत के अनुसार ही गैस खरीदें और अफवाहों से बचें, ताकि सप्लाई सिस्टम सुचारु रूप से चलता रहे और हर घर तक समय पर गैस पहुंच सके।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN