Home व्यापार समाचार हर शेयर पर ₹140 का डिविडेंड देगी ये कार कंपनी, Q4 में...

हर शेयर पर ₹140 का डिविडेंड देगी ये कार कंपनी, Q4 में 28% रेवेन्यू ग्रोथ के बाद बड़ा ऐलान; निवेशकों के लिए मौका?

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Maruti Suzuki Q4 Results: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के Q4 नतीजों के बाद शेयर में करीब 2.5% की गिरावट देखने को मिली, जबकि कंपनी का रेवेन्यू और बिक्री मजबूत रहे। मुनाफे में आई हल्की गिरावट और बाजार की मिली-जुली प्रतिक्रिया के चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली की। 

Maruti Suzuki Q4 Results: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Ltd) ने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा इस बार थोड़ा घटा है, लेकिन कमाई (रेवेन्यू) और बिक्री के आंकड़े काफी मजबूत रहे हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 7% घटकर ₹3,591 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹3,857 करोड़ था। इस गिरावट की बड़ी वजह बॉन्ड में मार्क-टू-मार्केट नुकसान बताया गया है, यानी निवेश से जुड़े वैल्यूएशन में गिरावट आई है। आइए कंपनी के प्रॉफिट और वैल्यूएशन के बारे में विस्तार से समझते हैं।

कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी

हालांकि, अच्छी बात यह है कि कंपनी की कुल आय (रेवेन्यू) में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। Q4 में कंपनी का रेवेन्यू 28% बढ़कर ₹52,449 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹40,910 करोड़ था। यानी कंपनी का बिजनेस ग्रोथ काफी मजबूत बना हुआ है।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBIT- Earnings Before Interest and Taxes) की बात करें तो इसमें भी करीब 30% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹4,409 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे साफ है कि कंपनी की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मजबूत है, भले ही नेट प्रॉफिट थोड़ा कम हुआ हो।

बिक्री के मामले में भी नया रिकॉर्ड

बिक्री के मामले में भी कंपनी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस तिमाही में कंपनी ने कुल 6.76 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इसमें घरेलू बिक्री 5.38 लाख यूनिट रही, जबकि एक्सपोर्ट भी रिकॉर्ड 1.37 लाख यूनिट तक पहुंच गया।

पूरे साल में 24.22 लाख से ज्यादा गाड़ियों सेल

पूरे साल (FY26) की बात करें तो कंपनी ने 24.22 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सालाना रेवेन्यू ₹1.74 लाख करोड़ रहा और नेट प्रॉफिट भी रिकॉर्ड ₹14,445 करोड़ पर पहुंच गया।

₹140 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड

इसके अलावा कंपनी ने निवेशकों के लिए ₹140 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी घोषित किया है, जो शेयरहोल्डर्स के लिए एक अच्छी खबर है। हालांकि, यह AGM (Annual General Meeting) में मंजूरी के बाद ही मिलेगा।

मारुति का शेयर परफॉर्मेंस

मारुति (Maruti Suzuki India Ltd) के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा। 28 अप्रैल 2026 को यह शेयर करीब 2.51% गिरकर ₹12,890 पर बंद हुआ। हालिया गिरावट की वजह तिमाही नतीजों में मुनाफे में आई कमी और बाजार की मिली-जुली प्रतिक्रिया मानी जा रही है। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू और सेल्स मजबूत रहे हैं, लेकिन निवेशकों ने शॉर्ट टर्म में सावधानी बरतते हुए मुनाफावसूली की है।

कंपनी की Q4 FY26 रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का बिजनेस मजबूत बना हुआ है और बिक्री में लगातार ग्रोथ दिख रही है। हालांकि, मुनाफे में आई हल्की गिरावट कुछ तकनीकी कारणों की वजह से है, न कि बिजनेस की कमजोरी के कारण ऐसा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN