Home  लाइफस्टाइल समाचार सावधान! शरीर में पानी की कमी दर्शाते हैं ये 5 लक्षण, कहीं...

सावधान! शरीर में पानी की कमी दर्शाते हैं ये 5 लक्षण, कहीं आप तो नहीं करते नजरअंदाज?

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गर्मियों में पानी भरपूर मात्रा में पीने की सलाह दी जाती है। जब आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो शरीर में कुछ बदलाव दिखते हैं जिनसे आप पहचान सकते हैं कि शरीर में पानी की कमी हो रही है। इस आर्टिकल में जानिए।

जैसे कार चलाने के लिए ईंधन की जरूरत होती है, वैसे ही शरीर को सही तरह से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है। पानी पीने के लिए एक सामान्य नियम यह है कि आपको अपने शरीर के वजन के हर 30 किलोग्राम पर लगभग 1 लीटर पानी पीना चाहिए। खासतौर से गर्मियों के मौसम में पानी की मात्रा पर ध्यान देने की जरूरत होती है। गर्मी में जब बाहर का तापमान बढ़ता है, तो हमारा शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए एक अलग सिस्टम का इस्तेमाल करता है। ऐसे में जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो शरीर पसीना बनाना बंद कर देता है। जिसकी वजह से शरीर का अंदर तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है, जिसे हीट स्ट्रोक या लू लगना कहते हैं। इंस्टाग्राम पर डायटीशियन श्वेता शाह पंचाल ने शरीर में पानी की कमी पर दिखने वाले 5 लक्षणों के बारे में बताया है। जानिए-

1) लगातार थकान

हल्का डिहाइड्रेशन होने पर भी आपके दिमाग और मांसपेशियों में ऑक्सीजन फ्लो कम हो सकता है। दोपहर में अचानक एनर्जी की कमी महसूस होना, हमेशा खाने की वजह से नहीं होता। ऐसा अक्सर सिर्फ पानी की कमी से भी होती है।

2) जिद्दी वजन बढ़ना

कई बार ऐसा होता है कि आपको प्यास लग रही होती है लेकिन शरीर इसे भूख समझता है। जिसकी वजह से आप ज्यादा खाते हैं। जिसकी वजह से आपका वजन और बढ़ जाता है। यह सब पर्याप्त पानी न पीने की वजह से होता है।

3) लगातार सिरदर्द

डिहाइड्रेशन ब्रेन टिशू को सिकोड़ देती है, जिसकी वजह से सिरदर्द होता है। ज्यादातर सिरदर्द तनाव के कारण नहीं होते। ऐसा पानी की कमी से हो सकता है।

4) बेजान त्वचा और बालों का झड़ना

आपकी स्किन 64% पानी से बनी होती है। डिहाइड्रेशन होने पर यह स्किन पर साफ दिखाई देता है। कोई भी स्किनकेयर प्रोडक्ट वह काम नहीं कर सकता जो पानी कर सकता है।

5) कब्ज और पेट फूलना

आपके पेट को खाने को पचाने के लिए पानी की जरूरत होती है। इसके बिना, सब कुछ धीमा हो जाता है और रुक जाता है।

इन सभी समस्याओं से बचने का इलाज आसान है और फ्री भी है। सिर्फ पर्याप्त पानी पीने पर आप गर्मियों में होने वाली इन दिक्कतों से निपट सकते हैं। एक्सपर्ट कहती हैं कि कम से कम 8 गिलास पानी रोजाना पिएं। गर्मियों में इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं और अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो और ज्यादा पानी पी सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN