Home मनोरंजन समाचार साडे नाल रहोगे तो ऐश करोगे…अमिताभ बच्चन का ये पंजाबी गाना इस...

साडे नाल रहोगे तो ऐश करोगे…अमिताभ बच्चन का ये पंजाबी गाना इस हिंदी गीतकार ने लिखा था, फ्लॉप थी फिल्म

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/12/1200x900/Screenshot_2026-05-12_201052_1778597260273_1778597272136.png

अमिताभ बच्चन की फिल्म में बजा पंजाबी गाना ‘ना ना ना ना रे, साडे नाल रहोगे तो ऐश करोगे इस हिंदी गीतकार ने लिखा था। दिलेर मेहंदी ने दी थी अपनी आवाज। आज भी सुपरहिट है ये गाना।

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में वैसे तो कई यादगार फिल्में की हैं। लेकिन एलक ऐसी भी फिल्म है जो ऑडियंस को याद यो नहीं लेकिन इस फिल्म का एक गाना पार्टी की शान बन गया। इस हिंदी-पंजाबी गाने को दिलेर मेहंदी ने गाया था। ये गाना था ‘ना ना ना रे, साडे नाल रहोगे तो ऐश करोगे, जिंदगी के सारे मजे कैश करोगे’। अमिताभ बच्चन की आवाज के लिए सुदेश भोसले को बुलाया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस पंजाबी गाने को हिंदी गाने लिखने वाले इस मशहूर गीतकार ने लिखा था।

‘ना ना ना ना रे, साडे नाल रहोगे तो ऐश करोगे, जिंदगी के सारे मजे कैश करोगे’।

70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज रहा है। लेकिन 90 के दशक में नए एक्टर की डिमांड बढ़ गई और अमिताभ बच्चन ने अपने करियर का एक बड़ा ब्रेक लिया। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी कंपनी ABCL की शुरुआत भी की। इसी कंपनी के अंदर एक्टर ने एक फिल्म बनाई मृत्युदाता। 1997 में आई ये फिल्म अमिताभ बच्चन का कमबैक मानी जा रही थी। इससे पहले एक्टर ने 5 साल का लंबा ब्रेक लिया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इस फिल्म का एक पंजाबी-हिंदी गाना हर जनरेशन की ऑडियंस के लिए खास बन गया। वो गाना था ‘ना ना ना रे, साडे नाल रहोगे तो ऐश करोगे, जिंदगी के सारे मजे कैश करोगे’। इस गाने को पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी और सुदेश भोसले ने गया था। फिल्म में एक्टर को दिलेर मेहंदी के साथ परफॉर्म करते भी देखा गया था।

ये गाना गीतकार समीर ने लिखा है

गाना ‘ना ना रे, साडे नाल रहोगे तो ऐश करोगे’ एक पंजाबी गाना है। अक्सर लोगों को ये ग़लतफ़हमी हो जाती है कि ये गाना किसी पंजाबी लोक गीत का हिस्सा है। लेकिन असल में इस गाने को हिंदी गाने लिखने वाले समीर अनजान ने लिखा था।

समीर की दोस्त के जुमले ने बना दिया ये गाना

समीर अनजान ने ये गाना लिखने के पीछे का किस्सा बताया था। उन्होंने कहा था, म्यूजिक कंपोजर आनंद-मिलिंद सिटिंग के दौरान गाने के बोल ‘ना ना ना रे’ गुनगुना रहे थे। तभी समीर को अपनी एक पत्रकार दोस्त की एक बात याद आई। समीर की वो दोस्त अक्सर बातचीत में एक लाइन कहा करती थी ‘साडे नाल रहोगे तो ऐश करो’। बस ये लाइन समीर को याद आ गई और उन्होंने एक शानदार गाने का मुखड़ा बना दिया। इस गाने को दिलेर मेहंदी ने अपनी आवाज में अमर कर दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN