Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/24/1200x900/munawar_faruqui_1776997150610_1776997166039.pngमुनव्वर फारूकी ने हाल ही में बताया कि वो जल्द ही एक शो करेंगे जिसमें वो उस विवाद के बारे में बात करेंगे जब उन्हें अपनी कॉमेडी के कारण जेल जाना पड़ा था। मुनव्वर ने कहा कि उन्हें समय को देखकर वो शो करने की हिम्मत मिली है।
साल 2021 मुनव्वर फारूकी के लिए काफी कठिन था। उन्होंने एक शो किया था जिसके बाद उन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। अब मुनव्वर फारूकी ने कहा कि वो अपनी उस जेल जर्नी के बारे में एक स्पेशल शो करेंगे। मुनव्वर फारूकी ने कहा कि समय का शो देखने के बाद उन्हें हिम्मत आई है कि वो भी एक ऐसा शो कर सकते हैं। मुनव्वर ने कहा कि वो लंबे वक्त से इस शो की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वो ये शो कर नहीं पाए हैं।
जेल जाने के बाद कड़वाहट आई है?
Yuvaa पॉडकास्ट में मुनव्वर से पूछा गया कि उन्होंने जो अपने करियर में देखा (जेल में बिताए 37 दिन) क्या उसके बाद उनके अंदर कड़वाहट नहीं आ गई? उनसे कहा गया कि समय और कुणाल पर भी केस हुए, लेकिन उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा। एक अंतर बहुत साफ है इसमें। इस बात पर मुनव्वर ने कहा कि उनके अंदर कड़वाहट नहीं आई क्योंकि वो अपनी नाकामियों की वजह किसी को नहीं मानते।
मुनव्वर ने बताया चार साल पहले लिख लिया था शो
इसके बाद मुनव्वर से कहा गया कि जेल में 37 दिन, कोई मजाक नहीं है। इसपर मुनव्वर ने कहा, “नहीं, मेरा पूरा शो है। चार साल से मैंने ये शो लिखा हुआ है। शो का नाम है ‘धंधो’। गुजराती में बिजनेस को ‘धंधो’ कहते हैं। तो वो जो शो है, वो उस जर्नी के बारे में ही है। मुझे लगता है वो शो सारे सवालों का जवाब है।”
समय से मिली हिम्मत
इसके बाद मुनव्वर ने बताया कि समय से उन्होंने बात की और कहा कि अब उनके अंदर भी हिम्मत है कि वो ‘धंधो’ रिलीज कर दें। समय ने भी मुनव्वर को वो शो डालने का सुझाव दिया। मुनव्वर ने कहा कि समय उन पहले इंसानों में से हैं जिन्हें उन्होंने वो शो लिखते वक्त जोक्स सुनाए हैं। मुनव्वर ने कहा, “मैंने जो वो शो लिखा है, वो दिल से लिखा है। जो है मैंने मेरे दिल की बात कह दी है।”
मुनव्वर फारूकी ने बताया कब अपने स्पेशल को ऑडियंस तक पहुंचाएंगे?
मुनव्वर ने कहा कि वो हमेशा सोचते थे कि सही वक्त पर वो अपने शो को डालेंगे। मुझे लगता था कि मुझे लोगों के सामने इस शो को परफॉर्म करना है पहले। तो मैं इंतजार कर रहा था कि मुझे पासपोर्ट मिल जाए पहले। फिर पासपोर्ट मिल रहा है 6 महीने का तो वीजा नहीं मिल रहा है। लेकिन मैं ये रिलीज नहीं कर पा रहा हूं क्योंकि कुछ ना कुछ होते जा रहा है। मेरी जिंदगी में चीजें रुक ही नहीं रही हैं। कुछ ना कुछ होते जा रहा है। अब मैंने सोचा ठीक है, अब मैं न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं शोज के लिए। जैसे ही मैं वो शोज खत्म करके आऊंगा, और जैसे ही आऊंगा वो शो डाल दूंगा। मुनव्वर ने कहा कि समय जिस से गुजरे हैं, उससे 10 गुना ज्यादा मैंने झेला है।
क्यों जेल गए थे मुनव्वर फारूकी?
मुनव्वर फारूकी को मध्य प्रदेश के इंदौर से एक शो के दौरान गिरफ्तार किया गया था। फारूकी पर आरोप था कि उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया था।मुनव्वर की गिरफ्तारी 1 जनवरी, 2021 को हुई थी। वहीं, 6 फरवरी, 2021 की देर रात मुनव्वर जेल से बाहर आए थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



