Home व्यापार समाचार वेदांता डीमर्जर आज से प्रभावी: शेयर आज करेगा ‘एक्स-डीमर्जर’ ट्रेडिंग, निवेशकों को...

वेदांता डीमर्जर आज से प्रभावी: शेयर आज करेगा ‘एक्स-डीमर्जर’ ट्रेडिंग, निवेशकों को क्या मिलेगा?

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vedanta Demerger: वेदांता का डीमर्जर आज से लागू। जानें शेयरधारकों को कितने शेयर मिलेंगे, वैल्यूएशन क्या है और निवेशकों के लिए क्या संकेत हैं।

Vedanta Demerger: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयर गुरुवार, 30 अप्रैल से डीमर्जर के बाद नए रूप में ट्रेड करना शुरू करेंगे। कंपनी ने 1 मई को रिकॉर्ड डेट तय की है, जिसके आधार पर निवेशकों को अलग-अलग कंपनियों के शेयर मिलेंगे।

कौन निवेशक होंगे पात्र?

जिन निवेशकों के पास बुधवार के क्लोजिंग तक वेदांता के शेयर उनके डिमैट अकाउंट में थे, वही डीमर्जर का फायदा पाने के पात्र होंगे। आज शेयर खरीदने वाले निवेशकों को यह लाभ नहीं मिलेगा।

डीमर्जर में क्या मिलेगा?

इस डीमर्जर के तहत निवेशकों को “1 के बदले 1” का फायदा मिलेगा। यानी मौजूदा वेदांता के हर एक शेयर पर अलग-अलग डीमर्ज्ड कंपनियों का एक-एक शेयर दिया जाएगा।

आज कैसे होगा ट्रेडिंग?

डीमर्जर के चलते आज शेयर में पहले 9:15 से 9:45 बजे तक स्पेशल प्राइस डिस्कवरी सेशन होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से सामान्य ट्रेडिंग शुरू होगी। इस दौरान वेदांता का शेयर अपने एल्युमिनियम, पावर, ऑयल एंड गैस और आयरन एंड स्टील बिजनेस से अलग होकर “एक्स-डीमर्जर” आधार पर ट्रेड करेगा।

डीमर्जर के बाद कंपनी में क्या बचेगा?

डीमर्जर के बाद लिस्टेड वेदांता में मुख्य रूप से हिन्दुस्तान जिंक में 60.71% हिस्सेदारी, जिंक इंटरनेशनल और कॉपर बिजनेस रहेगा। कॉपर बिजनेस को फिलहाल अलग करने की योजना टाल दी गई है।

वैल्यूएशन क्या कहता है?

ब्रोकरेज नुवामा के मुताबिक डीमर्जर से पहले वेदांता की कुल वैल्यू ₹936 प्रति शेयर आंकी गई है। एक्स-डीमर्जर वेदांता की वैल्यू करीब ₹336 प्रति शेयर होगी। जबकि, हिंदुस्तान जिंक हिस्सेदारी की वैल्यू ₹317 प्रति शेयर रहेगी। अन्य बिजनेस की वैल्यू ₹19 प्रति शेयर होगी।

शेयर का प्रदर्शन: डीमर्जर से पहले वेदांता का शेयर बुधवार को 4.8% चढ़कर ₹775 पर बंद हुआ। साल 2026 में अब तक यह स्टॉक 25% से ज्यादा रिटर्न दे चुका है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

विश्लेषकों का मानना है कि डीमर्जर के बाद अलग-अलग बिजनेस की वैल्यू स्पष्ट होगी, जिससे निवेशकों को बेहतर वैल्यू अनलॉक होने का मौका मिल सकता है। ज्यादातर ब्रोकरेज अब भी इस शेयर पर “Buy” रेटिंग बनाए हुए हैं।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN