Home मनोरंजन समाचार विराट कोहली की लड़कियों को लेकर कैसी ही पसंद, इस पोस्ट पर...

विराट कोहली की लड़कियों को लेकर कैसी ही पसंद, इस पोस्ट पर क्रिकेटर की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/21/1200x900/io_1776773434242_1776773450359.jpg

विराट कोहरी कुछ दिनों से जर्मन व्लॉगर की फोटो को लाइक करने वाले मैटर से काफी चर्चा में हैं। इस मामले को लेकर एक पोस्ट में अपनी चर्चा होने पर विराट की एक्स गर्लफ्रेंड ने अपना रिएक्शन दिया है।

विराट कोहली कुछ दिनों पहले तब चर्चा में आए जब उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से जर्मन व्लॉगर लिजलैज की फोटो लाइक हुई थी। इस पर काफी चर्चा भी हुई। इस बीच एक पोस्ट वायरल होने लगा जिसमें ये कमेंट किया गया कि विराट का महिलाओं को लेकर जो टेस्ट है वो काफी अच्छा है। इस पर सबसे पहले विराट की एक्स गर्लफ्रेंड ब्राजिलियन मॉडल और एक्ट्रेस इजाबेल लीट का रिएक्शन आया है।

क्या है पोस्ट में

दरअसल, एक इंस्टाग्राम पेज ने इजाबेल की अनुष्का और जर्मन व्लॉगर जिसकी फोटो विराट के अकाउंट से लाइक हुई थी और अवनीत कौर की फोटो भी पोस्ट की है जिनकी फोटो विराट के अकाउंट से पिछले साल लाइक हुई थी, इन सबकी फोटोज शेयर की है और लिखा कि कोई इस बात को मना नहीं कर सकता कि विराट का जो टेस्ट है महिलाओं को लेकर वो अच्छा है। कैप्शन में यह भी लिखा है इजाबेल से अनुष्का शर्मा तक…शानदार टेस्ट, ब्रांड का हिस्सा है।

विराट की एक्स ने क्या लिखा

इजाबेल ने इस पोस्ट पर कमेंट किया, ‘12 साल हो गए हैं और उससे ज्यादा भी। लोग इससे ओवर क्यों नहीं होते हैं।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक इजाबेल और विराट ने साल 2012 से लेकर 2014 तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिल्म पुरानी जीन्स के दौरान इजाबेल से जब विराट और अनुष्का के डेटिंग को लेकर पूछा था तो उन्होंने कहा था, इस वजह से मैं यहां नहीं आई हूं। मैं अपनी फिल्म के लिए बात करना चाहती हूं। मेरे पास विराट कोहली के लिए बात करने के लिए कुछ नहीं है।

बता दें कि इजाबेल ने बाद में शादी कर ली थी और दोहा में रह रही हैं अपने पति और 2 बच्चों के साथ।

इजाबेल लास्ट साल 2019 में तेलुगु फिल्म मिस्टर मजनू में नजर आई थीं और 2020 में वर्ल्ड फेमस लवर में।

जर्मन इन्फ्लुएंसर बोली थीं- विराट के लिए बुरा लग रहा

वैसे विराट के जर्मन इन्फ्लुएंसर के फोटो वायरल होने के बाद इन्फ्लुएंसर का रिएक्शन भी आया था। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था कि जब वह सुबह उठीं तो उनके पास कई मैसेज और कॉल आए हुए थे। उन्हें पता ही नहीं चला कब विराट ने उनकी फोटो लाइक की। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि उन्हें विराट के लिए बुरा लग रहा है।

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले के बाद उन्हें कई वर्क ऑफर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसको लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN