Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/21/1200x900/prakash_raj_1776783012557_1776783020860.jpgप्रकाश राज ने कुछ दिनों पहले रामायण को लेकर एक ऐसा कमेंट किया था जिसको लेकर एक्टर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। अब एक्टर के खिलाफ इस वजह से शिकायत दर्ज हुई है।
प्रकाश राज कई बार किसी न किसी वजह से चर्चा में या विवाद में रहते हैं। अब कुछ दिनों पहले उन्होंने रामायण को लेकर ऐसा कमेंट किया था जिस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया गया था। इस पर अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। प्रकाश पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
क्या शिकायत हुई प्रकाश राज के खिलाफ
दरअसल, शिकायत भानु प्रकाश ने दर्ज की है जो बीजेपी लीडर हैं आंध्र प्रदेश के और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के मेंबर हैं। उन्होंने एक्टर पर मानहानिकारक और आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया है, जिनके अनुसार, उन्होंने हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।
सिर्फ प्रकाश नहीं बाकी के खिलाफ भी लिया जाए एक्शन
भानु ने रिक्वेस्ट कि है कि ना सिर्फ प्रकाश के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाए बल्कि उनके भी जो ऐसे स्टेटमेंट्स को सपोर्ट करते हैं। उन्होंने इन स्टेटमेंट्स को अपमानजनक बताया है और दावा किया है कि उनका उद्देश्य धार्मिक कथाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश करना था।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह मामला केरल लिट्रेचर फेस्टिवल का है जो जनवरी में हुआ था और इस दौरान प्रकाश राज भी शामिल हुए थे। सेशन के दौरान उन्होंने रामायण से इंस्पायर एक वर्जन को नरेट किया जिसे ओरिजनली बच्चों के थिएटर वर्कशॉप में शेयर किया जाता था।
अपने नरेशन में प्रकाश उस स्टोरी पर बोलते हैं जिसमें शूपर्णखा राम और लक्ष्मण के फल खाने की शिकायत करती है लेकिन रावण बोलते हैं कि खाना खाने दो उन्हें फीक लगी है। इससे रिलेटेड प्रकाश मजाक करते हुए बोलते हैं कि राम फल का पैसा देने की बात करते हैं, लेकिन उनसे ज्यादा कीमत(GST) मांगी जाती है। इसी मामले पर विवाद हो गया।
हालांकि इसका वीडियो बाद में वायरल हुआ और इस पर विवाद बढ़ गया।
एक और शिकायत भी हुई
वहीं 16 अप्रैल को वकील अमीता सचदेव ने शिकायत दर्ज की थी कि एक्टर के स्टेटमेंट ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा, धार्मिक मान्यताओं और सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रोफेशनल लाइफ
प्रकाश राज की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म डकैत में नजर आए जिसमें अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अहम किरदार में थे। अभी उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जैसे जन नायकन, वाराणसी, स्पिरिट, फादर, मिरैकल। वाराणसी फिल्म एसएस राजामौली की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू लीड रोल में हैं। वहीं स्पिरिट में प्रभास और तृप्ति डिमरी उनके साथ अहम किरदार में हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



