Source :- LIVE HINDUSTAN
Cooking Tips: सैंडविच कहीं पर भी खाया जाए उसकी ब्रेड हमेशा सॉफ्ट एंड फ्रेश रहती है। ऐसा लगता है ये बिल्कुल अभी बनाकर रेडी हुआ है, जबकि ये एक से दो दिन पुराना भी होता है। सैंडविच की ब्रेड को फ्रेश एंड सॉफ्ट रखने का जान लें सीक्रेट।
सैंडविच काफी कॉमन रिफ्रेशमेंट है जो अक्सर आपको खाने के लिए मिल ही जाता है। या फिर आप रेस्टोरेंट या कॉफी शॉप में जाते हैं तो एक सिंपल सा सैंडविच ऑर्डर कर देते हैं। इन रेस्टोरेंट में मिलने वाला सैंडविच काफी जूसी और टेस्टी लगता है। सैंडविच की ब्रेड बिल्कुल सॉफ्ट रहती है ऐसा लगता है कि ये ब्रेड बिल्कुल फ्रेश है। जबकि ऐसा नहीं होता रेस्टोरेंट में सैंडविच कई दिन पहले ही बनाकर फ्रिज में रख दिए जाते हैं। जबकि घर में अगर कुछ घंटे बीत जाएं तो गर्मी में सैंडविच की ब्रेड बिल्कुल रूखी-सूखी सी लगने लगती हैं। लेकिन अब जान लें कच्ची ब्रेड से बने सैंडविच को सॉफ्ट एंड जूसी रखने का सीक्रेट। जिसे आप भी एक से दो दिन आराम से फ्रिज में रखकर मेहमानों को खिला सकेंगी।
शेफ ने शेयर किया है सीक्रेट
रेस्टोरेंट में कच्ची ब्रेड से बने सैंडविच भी काफी जूसी और सॉफ्ट रहते हैं। उनका टेस्ट बिल्कुल भी फीका नहीं लगता। लेकिन घर में गर्मियों में ब्रेड कुछ घंटों में ही रूखी और कड़ी हो जाती है। ऐसे में आपको ज्यादातर ग्रिल्ड वाली सैंडविच ही बनानी पड़ जाती है। लेकिन शेफ ने रेस्टोरेंट्स और बेकरी स्टोर्स की सीक्रेट टिप शेयर की है। जिसकी मदद से यहां पर मिलने वाले सैंडविच की ब्रेड बिल्कुल फ्रेश बनी रहती है।
करते हैं बस ये एक काम
ये शेफ का सीक्रेट है जिसे कमर्शियली सैंडविच बनाने वाले शेफ हमेशा फॉलो करते हैं। इस ट्रिक को आप घर में भी ट्राई कर सकती हैं। जिससे आपके सैंडविच भी फ्रिज में रखने के बाद भी सॉफ्ट और फ्रेश बने रहेंगे। बस इन स्टेप को फॉलो करें।
- सैंडविच को बनाने के बाद ब्रेड को ड्राई होने से बचाने के लिए बस गीले टिशू में लपेट दिया जाता है।
- सबसे पहले टिशू को पानी में डालकर भिगोया जाता है। फिर उसे अच्छी तरह से निचोड़कर झटक देते हैं। जिससे सारा पानी झड़ जाए और केवल मॉइश्चर टिशू में रह जाए।
- बस अब इस गीले टिशू में सैंडविच को लपेट दिया जाता है। चूंकि टिशू का पानी अच्छी तरह से निचोड़ा हुआ होता है इसलिए ये ब्रेड को सॉगी नहीं होने देता। लेकिन ड्राई होने से बचाता है। तो नेक्स्ट टाइम जब आप सैंडविच बनाएं तो इस प्रोसेस को फॉलो करें। टिफिन में देना हो या मेहमानों को खिलाना हो आपके सैंडविच बिल्कुल फ्रेश बने रहेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


