Home विश्व समाचार यूक्रेन की राजधानी कीव में गोलीबारी, दो की मौत, करीब एक दर्जन...

यूक्रेन की राजधानी कीव में गोलीबारी, दो की मौत, करीब एक दर्जन लोग घायल

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक व्यक्ति ने गोलीबारी कर दी है। इसकी वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।

रूस के साथ युद्ध में उलझे यूक्रेन की राजधानी कीव में एक व्यक्ति ने लोगों को ऊपर गोलीबारी कर दी है। इसकी वजह से करीब छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। कीव पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी की यह घटना दक्षिणई होलोसिव्स्की में हुई है।

यूक्रेन के गृह मंत्री इगोर क्लिमेंको ने बाद में पुष्टि की कि एक सुपरमार्केट में लोगों को बंधक बना लिया गया था और हमलावर ने मारे जाने से पहले पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाई थी। मृत और घायलों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन क्लिट्स्को ने कहा कि एक बच्चे सहित कम से कम 12 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN