Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/13/1200x900/Screenshot_2026-05-13_092644_1778644637608_1778644645351.pngहिंदी सिनेमा में जय मां संतोषी नाम की एक फिल्म बनी थी। इस फिल्म के एक गाने ‘मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की’ ने अलग पहचान बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को लिखने वाला गीतकार कौन था?
हिंदी सिनेमा में कई मैथोलोजिकल फिल्में बनी जिन्हें ऑडियंस से अच्छा रिएक्शन मिला है। लेकिन 1975 में एक ऐसी फिल्म आई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका आकर दिया। कम बजट की इस फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन किया था। फिल्म का नामा था ‘ जय संतोषी मां’। फिल्म की कहानी एक भक्त और संतोषी मां पर बेस्ड थी। इस कहानी के साथ फिल्म के गानों ने भी लोगों के मन में श्रद्धा भाव पैदा कर दिया था। फिल्म का गाना ‘मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की’ ये गाना महिलाओं की पूजा का हिस्सा बन गया था। इस गाने को लिखने वाले गीतकार ने अपने करियर में ऐतिहासिक गीत लिखे।
फिल्म की धांसू कमाई
70 का दशक था और अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना हिंदी इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे। उस समय बन रही एक्शन, रोमांटिक, ड्रामा फिल्मों में यही एक्टर काम कर रहे थे। फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही थीं। इन बड़े एक्टर्स की फिल्मों के बीच छोटे बजट की फिल्मों को वैसी ऑडियंस नहीं मिलती थी। लेकिन इन सुपरस्टार्स एक्टर्स के समय में एक ऐसी फिल्म आई जिसके कम बजट और छोटे एक्टर्स के काम ने कमाल कर दिया। इस फिल्म का नाम था जय संतोषी मां। 1975 में आई इस फिल्म ने इस फिल्म को 15 लाख के बजट के अंदर बनाया गया था और उस समय कमाई हुई थी 5 करोड़। इस फिल्म के भक्ति भरे गानों ने अलग पहचान बनाई।
फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना
फिल्म में कुल 7 गाने थे। इनमें से ‘मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की’ इस गाने को ऊषा मंगेशकर ने गाया था। और लिखा था कवि प्रदीप ने। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘जय संतोषी मां’ कवि प्रदीप ने गाया था। फिल्म के इन गानों को आज भी माता के पूजन और आरती के दौरान हिस्सा बनाया जाता है। वो कवि प्रदीप ही थे जिन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगों जैसा देशभक्ति गीत लिखा था। इसके अलावा उनके लिखे गीतों ने हिंदी सिनेमा को नई पहचान दिलाई।
फिल्म के नाम कई रिकॉर्ड
फिल्म जय संतोषी मां का उस समय अलग रिकॉर्ड बना रही थी। थिएटर में फिल्म देखने जाने वाले लोग चप्पल बाहर उतार दिया करते थे। महिलाओं के लिए अलग शोज रखे जाते थे। ऐसा भी कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद देश में संतोषी मां के वृत रखने की प्रथा प्रचलित हुई।
फिल्म के कलाकार
जय संतोषी मां का डायरेक्शन विजय शर्मा ने किया और इस कहानी को R प्रियदर्शी ने लिखा था। फिल्म के कलाकारों की बात करें तो कनन कौशल, आशीष कुमार, अनीता गुहा, भारत भूषण, त्रिलोक कपूर समेत कई कलाकारों ने अहम किरदार निभाए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


