Source :- LIVE HINDUSTAN
मुनाफा घटने के बाद भी मिडकैप स्टॉक सिंजीन इंटरनेशनल NSE में इंट्राडे के दौरान 20% चढ़कर 518.55 रुपये पर पहुंच गया। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 19 पर्सेंट घटा है। एक्सपर्ट के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में और तेजी आएगी।
शेयर बाजार में हाहाकार के बीच गुरुवार को कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज कंपनी सिंजीन इंटरनेशनल के शेयरों में तूफानी तेजी आई। मिडकैप स्टॉक सिंजीन इंटरनेशनल गुरुवार को NSE में इंट्राडे के दौरान 20 पर्सेंट उछलकर 518.55 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के शेयर गुरुवार को NSE में 431.95 रुपये पर फ्लैट खुले थे, लेकिन जल्द ही कंपनी के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। चौथी तिमाही में मुनाफा घटने के बावजूद सिंजीन इंटरनेशनल के शेयरों में रॉकेट सा उछाल आया है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि कंपनी के शेयर 800 रुपये के पार जा सकते हैं।
कंपनी के ट्रेडिंग वॉल्यूम में कई गुना उछाल
सिंजीन इंटरनेशनल के ट्रेडिंग वॉल्यूम में गुरुवार को तेज उछाल आया है। करीब 45 मिलियन शेयरों का ट्रांजैक्शन हुआ। वहीं, पिछले सेशन में टोटल ट्रेडेड क्वॉन्टिटी केवल 0.6 मिलियन थी। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट में यह बात NSE के डेटा के हवाले से कही गई है। साल 2026 में अब तक सिंजीन इंटरनेशनल के शेयरों ने मार्केट को अंडरपरफॉर्म किया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 20 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। सिंजीन इंटरनेशनल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 728.40 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 380 रुपये है। यह BSE से लिया गया डेटा है।
मुनाफा घटने के बाद भी कंपनी के शेयरों में बंपर उछाल
चौथी तिमाही में प्रॉफिट घटने के बाद भी सिंजीन इंटरनेशनल के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। चौथी तिमाही में सिंजीन इंटरनेशनल का कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 19 पर्सेंट घटकर 147.9 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में सिंजीन इंटरनेशनल को 183.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चौथी तिमाही में सिंजीन इंटरनेशनल का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 1036.5 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1018 करोड़ रुपये था। अगर पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो फाइनेंशियल ईयर 2026 में सिंजीन इंटरनेशनल का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 316.7 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा 496.2 करोड़ रुपये था।
93% से ज्यादा उछल सकते हैं कंपनी के शेयर
इंटरनेशनल ब्रोकरेज हाउस मैक्वेरी ने सिंजीन इंटरनेशनल (Syngene International) पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखी है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 835 रुपये का टारगेट दिया है। यानी, बुधवार के क्लोजिंग लेवल से सिंजीन इंटरनेशनल के शेयर 93 पर्सेंट से अधिक उछल सकते हैं। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



