Source :- LIVE HINDUSTAN
Jio IPO Updates: रिपोर्ट के अनुसार मई में रिलायंस इडंस्ट्रीज की तरफ से जियो के आईपीओ के लिए आवेदन किया जा सकता है। पहले चर्चा था कि कंपनी मार्च में आईपीओ के लिए आवेदन करेगी।
Jio IPO Updates: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड के आईपीओ के लिए मई में आवेदन कर सकती है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार कंपनी पूरे वित्त वर्ष के रिजल्ट के साथ IPO के लिए आवेदन करेगा। बता दें, पहले मार्च में जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के लिए आवेदन करने वाला था।
Jio के आईपीओ में क्यों हुई देरी (Jio IPO Date Details)
पहले इस बात की चर्चा थी कि दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के लिए आवेदन करेगा। लेकिन ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से बने हालात ने टाइमलाइन को पीछे ढकेल दिया है। बता दें, आईपीओ के आवेदन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से नहीं दी गई है।
भारत के आईपीओ इतिहास की सबसे बड़ी लिस्टिंग
किसी भी रिलायंस यूनिट का लगभग दो दशक के बाद आईपीओ आ रहा है। यह भारत के शेयर बाजार के इतिहास का सबसे आईपीओ होने जा रहा है। हालांकि, रिलायंस ने इस पूरे मामले पर अभी चुप्पी साधे हुए है। बता दें, अगले हफ्ते में कंपनी की तरफ से तिमाही नतीजों का ऐलान किया जा सकता है।
रिलायंस ने शुरू कर दी है आईपीओ की तैयारी (Jio IPO Latest News)
पिछले महीने में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो के आईपीओ को मैनेज करने के लिए 19 बैंकों को नियुक्त किया था। कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनले, जेएमफाइनेंशियल लिमिटेड, गोल्डमैन स्कैस ग्रुप, एचएसबीसी होल्डिंग, बैंक ऑफ अमेरिका और सिटी ग्रुप इसमें शामिल है।
रिलायंस के शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Reliance Share Performance)
आज शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 1365.10 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव 7.10 प्रतिशत ही बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 0.08 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में अधिक है।
10 साल में रिलायंस ने दिाय 460% का रिटर्न (Reliance Share Performance History)
तीन साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव 24.98 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पोजीशनल निवेशकों को 52.95 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, बीते 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 460.22 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



