Home  लाइफस्टाइल समाचार परफेक्ट पास्ता का सीक्रेट: पानी में कितना नमक डालें? शेफ पंकज भदौरिया...

परफेक्ट पास्ता का सीक्रेट: पानी में कितना नमक डालें? शेफ पंकज भदौरिया से जानें

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पास्ता उबालते समय अक्सर लोग नमक की मात्रा को लेकर काफी कन्फ्यूज रहते हैं। अगर पानी में सही मात्रा में नमक ना हो, तो पास्ता अंदर से फीका रह जाता है और फिर परफेक्ट स्वाद नहीं आता। यहां जानें शेफ पंकज का सीक्रेट टिप-

पास्ता बनाना आसान लगता है, लेकिन उसका परफेक्ट स्वाद पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अक्सर लोग सॉस और टॉपिंग्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन एक छोटी-सी गलती पूरे स्वाद को बिगाड़ सकती है- और वह है पानी में सही मात्रा में नमक ना डालना। कई लोग पास्ता उबालते समय नमक या तो बहुत कम डालते हैं या बिल्कुल नहीं डालते, जिससे पास्ता अंदर से फीका रह जाता है। जबकि असली सीक्रेट यही है कि पास्ता को उबालते समय ही सही तरह से सीजन किया जाना चाहिए।

एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अगर शुरुआत सही हो, तो पास्ता का स्वाद अपने आप बेहतर हो जाता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि पानी में कितना नमक डालना चाहिए, ताकि हर बार आपका पास्ता स्वाद में बिल्कुल परफेक्ट बने।

Pankaj Bhadouria के अनुसार, पास्ता के पानी में इतना नमक होना चाहिए कि वह ‘समुद्र के पानी’ जैसा हल्का नमकीन लगे। इसका मतलब है कि लगभग 1 लीटर पानी में कम से कम 2 चम्मच नमक डालना चाहिए। जब पास्ता उबलता है, तो वह पानी को सोखता है। इसी पानी के साथ नमक भी पास्ता के अंदर चला जाता है जिससे वह अंदर से ही स्वादिष्ट बनता है। अगर पानी फीका होगा, तो पास्ता भी फीका रह जाएगा।

पास्ता में नमक डालने का सही तरीका

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी उबालें: पास्ता को सही तरीके से पकाने के लिए हमेशा बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें, ताकि पास्ता को फैलने और अच्छे से पकने की जगह मिले। पानी अच्छी तरह उबलना जरूरी है, तभी पास्ता सही टेक्सचर में बनेगा।
  • जब पानी उबलने लगे, तब उसमें नमक डालें: पानी के अच्छे से उबलने के बाद ही नमक डालें। इससे नमक जल्दी घुलता है और पानी में समान रूप से फैल जाता है, जिससे हर पास्ता पीस में स्वाद अच्छे से पहुंचता है।
  • नमक अच्छे से घुल जाने के बाद पास्ता डालें: नमक डालने के बाद एक बार पानी को हल्का सा चला लें, ताकि नमक पूरी तरह घुल जाए। इसके बाद पास्ता डालें, जिससे वह उबलते और सीजन किए हुए पानी को अच्छे से सोख सके।

क्या गलतियां ना करें?

  • पानी में नमक डालना भूल जाना
  • बहुत कम नमक डालना
  • पास्ता पकने के बाद ऊपर से नमक डालना (इससे स्वाद अंदर तक नहीं जाता)

एक आसान टिप

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि नमक सही है या नहीं, तो पानी का स्वाद चखें। अगर हल्का समुद्र जैसा नमकीन लगे, तो समझिए मात्रा सही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN