Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/19/1200x900/dhurandhar_bhoot_bangla_19_04_1776570776968_1776570780746.pngDhurandhar 2 vs Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की भूत बंगला रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को कड़ी टक्कर दे रही है। धुरंधर 2 को रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं और भूत बंगला का आज तीसरा दिन है। आइए जानते हैं इन दो फिल्मों में कैसी हो रही किसकी कमाई?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड बना लिए हैं। फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म का क्रेज अब भी कायम है। वैसे तो लग रहा था कि फिल्म की रिलीज के इतने वक्त बाद भी धुरंधर 2 को कोई टक्कर नहीं दे सकता है,लेकिन अक्षय कुमार की भूत बंगला फिल्म को अच्छी टक्कर दे रही है। धुरंधर 2 का आज 32वां दिन है। वहीं, भूत बंगला का तीसरा दिन। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की तुलना में कौन हर रोज कर रहा ज्यादा कमाई।
धुरंधर 2 वर्सेस भूत बंगला: आज किसकी कैसी हुई शुरुआत?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने आज (32वां दिन) यानी रविवार को सुबह 9 बजे तक 26 लाख की कमाई कर ली है। वहीं, अक्षय कुमार की भूत बंगला की आज 52 लाख की कमाई से शुरुआत हुई है। दिन खत्म होते-होते कौन सी फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी इसपर सबकी नजर बनी हुई है।
धुरंधर 2 की वजह से बदली गई थी भूत बंगला की रिलीज डेट
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन कर रही थी। इसको देखने हुए भूत बंगला की रिलीज डेट में बदलाव किया गया था। अक्षय कुमार की भूत बंगला पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन धुरंधर 2 की कमाई का सिलसिला देखते हुए भूत बंगला के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को 17 अप्रैल कर दिया था। मेकर्स द्वारा लिया ये निर्णय रंग लाता दिख रहा है। भूत बंगला अब धुरंधर 2 से ज्यादा कमाई कर रही है।
धुरंधर 2 और भूत बंगला का बीते दिन का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बीते दिन यानी शनिवार को 4.65 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, अक्षय कुमार ने अपने पहले शनिवार को 26 करोड़ की कमाई की थी। धुरंधर 2 का अबतक का टोटल कलेक्शन 1,110.73 करोड़ हो गया है। वहीं, भूत बंगला का अबतक का टोटल कलेक्शन 35.52 करोड़ हो गया है।
धुरंधर 2 ने किस भाषा में की कितनी कमाई?
| धुरंधर 2 | कमाई (19 अप्रैल, सुबह 9 बजे तक) |
|---|---|
| हिंदी | 1,043.80 |
| तमिल | 19.23 |
| तेलुगु | 42.37 |
| कन्नड़ | 3.56 |
| मलयालम | 1.77 करोड़ |
| टोटल | 1,110.73 करोड़ |
भूत बंगला की कास्ट
भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने सालों बाद साथ में काम किया है। इस वजह से भी फिल्म को देखने फैंस पहुंच रहे हैं। फिल्म में परेश रावल, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार नजर आए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


