Home मनोरंजन समाचार दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के लिए एटली का स्पेशल प्लान, एक्ट्रेस के...

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के लिए एटली का स्पेशल प्लान, एक्ट्रेस के लिए रखा जाएगा बॉडी डबल

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/28/1200x900/das_1777390037365_1777390045102.jpg

दीपिका पादुकोण इन दिनों राका की शूटिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को देखते हुए अब उनके लिए एटली ने स्पेशल प्लान बनाया है जिससे उनकी और बेबी की हेल्थ पर कोई दिक्कत ना आए।

दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। दीपिका ने रणवीर और बेटी दुआ के साथ फोटो शेयर कर सबको ये गुड न्यूज दी। प्रेग्नेंसी के बाद भी दीपिका काम कर रही हैं। अब दीपिका की फिल्म आने वाली है राका जिसमें वह अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी और मूवी को डायरेक्ट कर रहे हैं एटली। यह एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है। अब दीपिका की प्रेग्नेंसी को देखते हुए मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है।

बॉडी डबल को यूज करेंगे दीपिका के एक्शन सीन के लिए

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के मेकर्स ने डिसाइड किया कि जिन सीन में एक्शन सीक्वेंस चाहिए उसमें दीपिका की प्रेग्नेंसी को देखते हुए बॉडी डबल को यूज करेंगे। मेकर्स नहीं चाहते हैं कि फिल्म को शूट करने के चक्कर में दीपिका और उनकी बेबी की हेल्थ रिस्क में ली जाए। बॉडी डबल बड़े एक्शन सीन करेंगे वहीं दीपिका अपने बाकी सभी जरूरी ड्रामैटिक परफॉर्मेंस देंगी।

प्रेग्नेंसी की वजह से नहीं कम किया स्क्रीन स्पेस

सोर्स के मुताबिक फिल्म के प्रोडक्शन ने इतने एडजस्टमेंट्स के बावजूद दीपिका के रोल में कोई बदलाव नहीं किया है। यहां तक कि उनका किरदार भी अहम है और उनका स्क्रीन स्पेस भी कम नहीं किया गया है। इतना ही नहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि उनकी फिल्म में एंट्री काफी शानदार होने वाली है। भले ही वह प्रेग्नेंट हैं, लेकिन उनके किसी भी सीन को काटा नहीं गया है।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि दीपिका ने अपने कई अहम सीन की शूटिंग पूरी कर ली है और अब कम ही ज्यादा फिजिकल वाले शूट हैं।

दीपिका की फिल्में

दीपिका लास्ट फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं। हालांकि इसमें उनका स्क्रीन स्पेस कम था। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। अब दीपिका फिल्म किंग में भी नजर आने वाली हैं। किंग में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी भी हैं।

शाहरुख के साथ दीपिका की छठी फिल्म

शाहरुख के साथ दीपिका की यह छठी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस, जवान और पठान में साथ काम कर चुकी हैं। दीपिका की पहली फिल्म शाहरुख के साथ ही थी। शाहरुख की मूवी ओम शांति ओम से ही दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत की थी।

राका की स्टार कास्ट

वहीं राका तेलुगु फिल्म है जिसमें दीपिका, अल्लू अर्जुन के अलावा मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर, राम्या कृष्णन भी होंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN