Home मनोरंजन समाचार जब ऐश्वर्या राय सेट पर हो गईं थीं घायल, अमिताभ बच्चन ने...

जब ऐश्वर्या राय सेट पर हो गईं थीं घायल, अमिताभ बच्चन ने मंगवा लिया था प्राइवेट जेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/29/1200x900/amitabh_aishwarya_rai_29_04_1777454665314_1777454669213.png

हम आपको बॉलीवुड फिल्म खाकी का वो किस्सा बता रहे हैं जब सेट पर ऐश्वर्या राय घायल हो गई थीं और अमिताभ बच्चन ने उनके लिए प्राइवेट जेट मंगा लिया था। अमिताभ बच्चन ने अनिल अंबानी का प्राइवेट जेट मंगाया था।

अभिषेक बच्चन से शादी के पहले ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन के साथ मोहब्बतें, क्यों हो गया ना, हम किसी से कम नहीं और खाकी जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको फिल्म खाकी से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं। खाकी के सेट पर एक दुर्घटना हो गई थी जिसमें ऐश्वर्या राय बुरी तरह घायल हो गई थीं। ऐश्वर्या राय को देख अमिताभ बच्चन बहुत परेशान हो गए थे। उन्होंने ऐश्वर्या राय के लिए सेट पर अनिल अंबानी का प्राइवेट जेट मंगवा लिया था।

जब अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय के लिए मंगाया प्राइवेट जेट

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासिक के पास फिल्म की शूटिंग चल रही थी। उस वक्त एक स्टंट मैन से उसकी गाड़ी का कंट्रोल खोया और उसकी गाड़ी ऐश्वर्या राय की कुर्सी से जा भिड़ी। इसके बाद अक्षय कुमार ने ऐश्वर्या राय को बचाया। वहीं, अमिताभ बच्चन ने तुरंत ऐश्वर्या राय के लिए प्राइवेट जेट का इंतजाम किया ताकि ऐश्वर्या को मुंबई ले जाया जा सके।

निकलवा दी गईं थीं प्राइवेट जेट की सीट्स

अमिताभ बच्चन ने न सिर्फ अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट का इंतजाम कराया। बल्कि, जेट को मिलिट्री बेस पर लैंड कराने के लिए दिल्ली से स्पेशल परमिशन ली। अमिताभ ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उस वक्त नासिक में नाइट लैंडिंग का कोई इंतजाम नहीं था। ऐश्वर्या राय को फ्लाइट के दौरान कोई समस्या न हो, इसके लिए प्राइवेट जेट की सीटें तक निकलवाई गई थीं।

2004 में रिलीज हुई थी अमिताभ बच्चन की फिल्म

खाकी साल 2004 में रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, तुषार कपूर, अमिताभ बच्चन, परेश रावल, ऐश्वर्या राय, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आए थे।

कैसी थी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस?

खाकी का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन एवरेज था। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 26 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 38.70 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

10 साल बाद साथ आए थे अजय देवगन और अक्षय कुमार

इस फिल्म में अजय देवगन और ऐश्वर्या राय निगेटिव किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार ने 10 साल बाद साथ काम किया था। इससे पहले दोनों सुहाग फिल्म में साथ नजर आए थे। वहीं, ऐश्वर्या राय और अक्षय कुमार ने इस फिल्म में पहली बार साथ काम किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN