Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/29/1200x900/dhur_1777476264170_1777476276447.jpgरणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में आपने कई जबरदक्शन सीन देखे होंगे। सबसे खास था क्लाइमेक्स सीन जो रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच होता है। इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने तो जो कमाल किया वो अब भी जारी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई भले ही कम हो गई है, लेकिन अब तक मूवी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर दिए हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन आपने देखे होंगे। वहीं इसका क्लाइमेक्स सीन सबसे खतरनाक था जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्लाइमेक्स सीन में बिना सीजीआई के शूट हुआ था।
कैसे शूट हुआ था क्लाइमेक्स
दरअसल, फिल्म के SFX सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने हाल में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में बताया है कि क्लाइमेक्स सीन में टैंकर के फटने वाला सीन बिना किसी सीजीआई के प्रैक्टिकल इफेक्ट्स के साथ शूट किया गया था। पूरी फिल्म में एक्शन की काफी तारीफ हुई है।
रणवीर को लेकर थी बड़ी चिंता
उन्होंने कहा, ‘क्लाइमेक्स सीन में टैंकर के ब्लास्ट वाला सीन सबसे कठिन सीन था शूटिंग के लिए। इसमें सेफ्टी कन्सर्न्स थे। सोचिए असली में 500 लीटर पेट्रोल का जलाया जाना। वहां पर कोई भी सीजीआई नहीं था। सीन में हर एक डिटेल असली थे। हमें चिंता थी कि जब टैंकर में ब्लास्ट होगा, तो उसकी लपटें रणवीर तक नहीं पहुंचनी चाहिए। वह उसके बिल्कुल करीब ही चल रहे थे।’
रणवीर को था पूरा भरोसा
उन्होंने आगे कहा, ‘हमने सब काम पूरा कर लिया और रणवीर से चलने को कहा।” उन्होंने कहा कि रणवीर को सबसे ज्यादा रिस्क था। अर्जुन को उस धमाके वाले सीन से पहले हटा दिया गया था। मुझे रणवीर की काफी चिंता थी, लेकिन वह खुद की उतनी चिंता नहीं कर रहे थे। इसकी एक वजह थी कि उन्होंने हमारा काम देखा था। उन्हें पता था कि मैंने धमाकों के बारे में उन्हें कितनी आराम से समझाया है।’
सब कुछ था असली
त्यागी ने आगे बताया कि जब भी शॉट पूरा हुआ तब रणवीर ने एक ही बात कही कि तूने तो फाड़ दिया। अर्जुन का पैक-अप हो चुका था, जिसके बाद वह वापस जा सकते थे, लेकिन वह भी ब्लास्ट वाला सीन देखने को वहीं रुके रहे। उन्होंने बताया टीम ने ट्रेन के असली बेस का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, कंटेनर भी असली थे।
500 लीटर और 25 किलो विस्फोट
उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन टीम ने शुरुआत में 250 लीटर पेट्रोल के इस्तेमाल का प्लान बनाया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया और 500 लीटर कर दिया गया। यह सीन असली जैसा लगे, इसके लिए टैंकर पर 25 किलो विस्फोटक भी लगाए गए थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


