Home मनोरंजन समाचार गोविंदा ने गाए हैं अपनी फिल्मों के ये 6 गाने, किशोर कुमार...

गोविंदा ने गाए हैं अपनी फिल्मों के ये 6 गाने, किशोर कुमार के बेटे के साथ गाया था ये गाना, आज भी हैं हिट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/29/1200x900/wretcoRttfrftgswyddssjjntggdd_1777458646471_1777458649647.jpg

गोविंदा को इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक माना जाता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने अपनी ही फिल्मों में शानदार गाने भी गाए हैं। उनके गाए ये 6 गाने आज भी हिट है। इस एक गाने को किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के साथ गाया था।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि वो एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक्टर के पिता अरुण कुमार 50 के दशक की फिल्मों के हीरो रह चुके हैं। मां ने भी एकाध फिल्मों में एक्टिंग की और फिर गायिकी में अपना करियर बनाया। गोविंदा खुद एक बड़े उस्तादों के परिवार से आते हैं। उनके मां और नाना कला के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। गोविंदा के परिवार में एक्टिंग से पहले गायिकी को महत्त्व दिया गया इसलिए उनके बड़े भाई भी गाने गा चुके हैं और कम ही लोग जानते हैं कि गोविंदा ने खुद भी अपनी फिल्मों और एल्बम में गाने गाए।

ये वो गाने हैं जिन्हें गोविंदा ने अपनी आवाज और अंदाज में गाया।

शोला और शबनम

1992 में ऐया फिल्म शोला और शबनम में गोविंदा ने अपनी हीरोइन दिव्या भारती के लिए ‘गोरी गोरी बाकीं छोरी’ गाना गाया था। फिल्म के साथ ये गाना भी जबरदस्त हिट हुआ था। इस गाने में गोविंदा के सिंगिंग टैलेंट को भी देखा गया।

दुलारा

करिश्मा कपूर के साथ गोविंदा ने कई फिल्मों में काम किया था। उनकी फिल्म दुलारा का एक गाना जबरदस्त हिट हुआ था ये गाना था ‘मेरी पैंट भी सेक्सी’। आज भी कूल दिखने के लिए ये गाना गाया जाता है।

वाह तेरा क्या कहना

इस फिल्म में गोविंदा ने I want money गाना गया था। फिल्म को खास पसंद नहीं किया गया था। लेकिन रवीना टंडन के हैदराबादी स्टाइल ने लोगोब की एंटरटेन किया। इस गाने को उन्होंने सिंगर श्वेता पंडित के साथ गाया था।

हसीना मान जाएगी

संजय दत्त, करिश्मा कपूर और पूता बत्रा स्टारर फिल्म हसीना मान जाएगी का गाना ‘I Love You बोल डाल’ गोविंदा और संजय दत्त ने गाया था। उनके साथ सुदेश भोसले और अल्का याग्निक ने भी अपनी आवाज दी थी।

खतरनाक

गोविंदा की एक फिल्म आई थी खतरनाक। इस फिल्म में एक गाना था “जीना है हमका’ इस गाने को गोविंदा ने किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के साथ गाया था।

दो आंखें बारह हाथ

गोविंदा की एक और फिल्म आई थी जो कम लोगों ने देखी होगी। फिल्म का नाम है दो आंखें बारह हाथ इस फिल्म का गाना ‘तेरे बाप को मैंने देखा’ गोविंदा ने गाया था।

इसके अलावा गोविंदा ने कई स्टेज शो, रियलिटी शो में गाने गाए हैं। उन्होंने एक एल्बम के लिए भी गीत गाए, गाने लिखे जो ऑडियंस के बीच खूब पसंद किए गए। गोविंदा एक्टिंग के सतह गानों में भी हिट थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN