Home राष्ट्रीय समाचार गोल्ड-सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, कितनी महंगी हो जाएगी ज्वैलरी

गोल्ड-सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, कितनी महंगी हो जाएगी ज्वैलरी

11
0

Source :- BBC INDIA

गोल्ड ज्वैलरी

इमेज स्रोत, Getty Images

2 घंटे पहले

पढ़ने का समय: 4 मिनट

भारत ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है.

सरकार ने बुधवार को इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया.

यह कदम कीमती धातुओं की विदेशों से खरीद को कम करने और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटाने के उपायों के तहत उठाया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही देशवासियों से अपील की थी कि वे कम से कम एक साल तक सोने के गहने ना ख़रीदें.

उन्होंने कहा था, “सोने की ख़रीद एक और पहलू है जिसमें विदेशी मुद्रा बहुत खर्च होती है. एक समय था जब संकट आता था तब लोग देशहित में सोना दान दे देते थे. आज दान की ज़रूरत नहीं है लेकिन देशहित में हमें यह तय करना होगा कि सालभर तक घर में कोई कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं ख़रीदेंगे.”

उन्होंने कहा था “सोना नहीं ख़रीदेंगे. विदेशी मुद्रा बचाने के लिए हमारी देशभक्ति हमें चुनौती दे रही है और हमें यह स्वीकार करके विदेशी मुद्रा बचानी होगी.”

सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट सेस लगाया है, जिससे प्रभावी आयात कर 6% से बढ़कर 15% हो गया है.

इसका मतलब ये हुआ कि भारत में आने वाले सोने और चांदी के गहने, ट्रेडर्स, ज्वैलर्स और अंत में आम उपभोक्ताओं तक महंगे दाम पर पहुँचेंगे. हालाँकि अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों पर इस फ़ैसले का कोई असर नहीं होगा, लेकिन सोने-चांदी की घरेलू कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है.

कहा जा रहा है कि सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 परसेंट से बढ़ाकर 15 फ़ीसदी करने से इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा.

सरकार ने अभी इंपोर्ट ड्यूटी क्यों बढ़ाई?

सोने के गहने

इमेज स्रोत, Getty Images

सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की टाइमिंग प्राइसिंग से ही जुड़ी नहीं है, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव हटाना भी इसका बड़ा मक़सद है. रॉयटर्स के मुताबिक भारत का गोल्ड इंपोर्ट साल 2025-26 में 71 अरब डॉलर को पार कर गया है और कच्चे तेल के बाद देश के इंपोर्ट बिल में ये सबसे बड़ी रकम है.

सोने का आयात करने के लिए भारत को विदेशी मुद्रा (डॉलर) खर्च करनी पड़ती है और इसका सीधा असर विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ता है. यही नहीं, डॉलर की मांग लगातार बढ़ने से रुपये पर दबाव बढ़ता है. डॉलर के मुक़ाबले रुपया अभी अपने सबसे निचले स्तरों पर है.

रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान यु्द्ध के कारण निवेशकों ने गोल्ड में खूब निवेश किया है और इस तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों पर पिछले कुछ महीनों में भारी इज़ाफ़ा हुआ है और देश का इंपोर्ट बिल बढ़ा है.

मांग पर क्या असर होगा?

शॉर्ट वीडियो देखिए

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

SOURCE : BBC NEWS