Home  लाइफस्टाइल समाचार कश्मीर ट्रिप का प्लान कर रहे तो स्मार्ट ट्रैवल हैक जान लें,...

कश्मीर ट्रिप का प्लान कर रहे तो स्मार्ट ट्रैवल हैक जान लें, नहीं तो 2 दिन केवल सड़कों पर बीत जाएगा

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Kashmir Trip Plan: कश्मीर ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो कई तरीके हैं जिनसे आप इस यात्रा को यादगार बना सकते हैं। डायरेक्ट श्रीनगर उतरकर आप चाहें तो पहलगाम से ट्रिप को स्टार्ट कर कश्मीर के ज्यादातर हिस्से को कवर करें। देखें ये ट्रिप प्लान

कश्मीर की खूबसूरत वादियों को देखने का प्लान बना रखा है। लेकिन अगर ये प्लानिंग सही तरीके से नहीं की गई तो आपके 5-6 दिनों की ट्रिप में 2 दिन तो केवल रोड नापने में ही बीत जाएगी। काफी सारे टूरिस्ट कश्मीर घूमने के नाम पर डायरेक्ट श्रीनगर का रास्ता पकड़ लेते हैं और फिर वहां स्टे के बाद घूमना स्टार्ट करते हैं। जबकि स्मार्ट तरीके से ट्रिप प्लान की जाए तो आप कश्मीर की और भी खूबसूरत वादियों को देख पाएंगे और ट्रिप का ज्यादा से ज्यादा टाइम यूटिलाइज कर पाएंगे। तो कश्मीर ट्रिप के लिए बाई रोड ट्रैवल करना ज्यादा अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इसमे आपको बार-बार एक ही रास्तों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा और हर दिन नई जगह एक्सप्लोर कर पाएंगे।

कश्मीर ट्रिप की गलती

काफी सारे टूरिस्ट सीधे श्रीनगर पहुंचते हैं। फ्लाइट या बाई रोड उनका स्टे श्री नगर होता है और वहां से फिर दूसरी जगहों पर जाने की वजह से एक ही रास्ते से बार-बार गुजरना होता है। ट्रैवल इंफ्लूएंसर ने कश्मीर ट्रिप का प्लान शेयर किया है जो आपके काम आ सकता है।

कैसे कम दिनों में आप कश्मीर के ज्यादा पार्ट को कवर कर सकते हैं। अगर आपके दिमाग में ये सवाल है तो जवाब मिलेगा एक्सप्लोरमोड डॉट को पर। इंस्टाग्राम के इस पेज पर कश्मीर जाने का रूट शेयर किया गया है।

जानें कश्मीर का रोड ट्रिप प्लान क्या है…

जम्मू से सीधे पहलगाम

पहलगाम से गुलमर्ग और फिर दूध पथरी

दूधपथरी से सोनमर्ग और फिर सबसे आखिर में श्री नगर। इससे आपकी पूरी ट्रिप प्लान होगी और आपको बार-बार एक ही रास्तों पर जाना नहीं पड़ेगा। ये रोड ट्रिप प्लान करके घर से निकलेंगे तो कश्मीर की ज्यादा से ज्यादा जगहों को कवर कर पाएंगे और अपने पूरे ट्रिप पर कश्मीर की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा पाएंगे।

सही स्टे से ट्रिप होगी यादगार

जब आप कश्मीर ट्रिप के लिए निकलें तो जम्मू से पहलगाम जाते हुए वहां पर होटल में रुक सकते हैं। पहलगाम में कई होटल, रिजॉर्ट आसानी से मिल जाएंगे। पहलगाम में घूमने के साथ अगले दिन आप गुलमर्ग में स्टे करें। यहां से दूधपथरी 2 घंटे में पहुंच जाएंगे और फिर वहां की दूध जैसी सुंदर घाटियों को देखने के बाद आप मात्र 3 घंटे में सोनमर्ग पहुंच जाएंगे। सोनमर्ग में घूमने-फिरने के बाद अगले दिन श्रीनगर जाएं। वहां पर स्टे करें और एक रात डल झील के शिकारे पर जरूर बिताएं। तभी आपकी कश्मीर ट्रिप यादगार बनेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN