Home मनोरंजन समाचार ‘उनके दुपट्टे का वो गोल घेरा…’ मां को फिर याद कर भावुक...

‘उनके दुपट्टे का वो गोल घेरा…’ मां को फिर याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, शेयर की दिल कचोट लेने वाली बात

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/18/1200x900/Amitabh_Bachanan_1776533179361_1776533184083.jpg

महानायक अक्सर अपने ब्लॉग का इस्तेमाल फैंस के साथ अपने निजी विचार साझा करने के लिए करते हैं। अमिताभ ने अपने हालिया पोस्ट में अपनी दिवंगत मां, तेजी बच्चन की याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके सीधे-सादे शब्दों ने एक बार उन्हें जिंदगी की रोजमर्रा की चिंताओं से निपटने में मदद की थी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन उस स्टार्स में से हैं, जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि बिग बी के दिन की शुरुआत सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ होती है। महानायक अक्सर अपने ब्लॉग का इस्तेमाल फैंस के साथ अपने निजी विचार साझा करने के लिए करते हैं। अमिताभ ने अपने हालिया पोस्ट में अपनी दिवंगत मां, तेजी बच्चन की याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके सीधे-सादे शब्दों ने एक बार उन्हें जिंदगी की रोजमर्रा की चिंताओं से निपटने में मदद की थी।

अमिताभ ने मां की भावुक यादें साझा कीं

अमिताभ बच्चन ने अपनी बात की शुरुआत यह कहकर कि रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव अक्सर अप्रत्याशित राहत दे सकते हैं। उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी जो चीज आपको परेशान कर रही होती है, उसमें बस एक छोटा सा बदलाव जिंदगी को बहुत आसान बना देता है… वह बदलाव करना जरूरी होता है, और जाहिर है, उसे नियमित रूप से अपनाना भी…लेकिन उसके बाद… कितनी राहत मिलती है… और आप सोचते हैं कि क्या सच में उस मुद्दे पर इतना समय, ऊर्जा और तनाव खर्च करना सही था, जिसका समाधान असल में इतना आसान था… बेहतर के लिए… और घर पर अपनाई गई तरकीबें हमेशा सबसे ज़्यादा कारगर साबित हुई हैं।’

उनके शब्दों में छिपा भरोसा

अमिताभ ने आगे अपनी मां की सुकून देने वाली मौजूदगी की एक बेहद भावुक याद को शेयर किया और बताया कि कैसे वह मुश्किल पलों में उन्हें दिलासा देती थीं। अमिताभ ने लिखा, ‘मां का वह प्यार भरा स्पर्श… उनके शब्दों में छिपा भरोसा… उनके दुपट्टे का वह गोल-सा हिस्सा, जो उनकी सांसों से गर्म हो जाता था और जिसे वह मेरी आंखों पर रखती थीं और उससे मिलने वाली तुरंत राहत और उनके शब्द।’

अमिताभ ने अपनी मां के प्रभाव को लेकर की बात

अपनी पोस्ट को एक दिल को छू लेने वाले नोट के साथ खत्म करते हुए, उन्होंने बताया कि कैसे वे यादें आज भी उनके साथ ज़िंदा हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘वह अब हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन बस उन पलों के बारे में सोचने से ही वह अपनापन, आत्मविश्वास और भरोसा फिर से महसूस होता है… धन्य है वह मां, जिसने हमें इस दुनिया में लाया… खुश रहो और हमेशा जुड़े रहो।’

पहले भी मां की यादों को किया साझा

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने अपनी मां तेजी बच्चन की यादों को ताजा किया है। साल 2018 के एक पिछले ब्लॉग पोस्ट में, उन्होंने अपनी मां के बलिदानों और जिस तरह से उन्होंने अपने पिता का साथ दिया साथ ही कला, सिनेमा और संस्कृति से उनके शुरुआती जुड़ाव को आकार दिया, उसके बारे में बात की थी। उन्होंने याद किया कि कैसे उनकी मां ने उनकी रुचियों को बढ़ावा दिया और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें कम उम्र से ही संगीत, थिएटर और यहां तक कि नृत्य का अनुभव मिले।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN