Home विश्व समाचार ईरान ने होर्मुज के पास भारत जा रहे जहाज को क्यों जब्त...

ईरान ने होर्मुज के पास भारत जा रहे जहाज को क्यों जब्त किया? IRGC का आ गया जवाब

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने होर्मुज स्ट्रेट में भारत जा रहे एक मालवाहक जहाज समेत दो जहाजों को जब्त कर लिया है। ईरानी अधिकारियों ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि दोनों जहाज समुद्री नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और नौसेना के निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में भारत जा रहे एक मालवाहक जहाज समेत दो जहाजों को जब्त कर लिया है। ईरानी अधिकारियों ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि दोनों जहाज समुद्री नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और नौसेना के निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे। ईरानी अधिकारियों ने आगे कहा कि दोनों जहाज नेविगेशन सिस्टम में हेरफेर कर समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे।

सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी और आईआरजीसी के बयान के अनुसार, जब्त किए गए जहाजों की पहचान ‘एमएससी फ्रांसेस्का’ (पनामा फ्लैग्ड) और ‘एपामिनोंडास’ (लाइबेरिया फ्लैग्ड) के रूप में की गई है। इनमें से ‘एपामिनोंडास’ दुबई के जेबेल अली बंदरगाह से रवाना होकर गुजरात जा रहा था। आईआरजीसी ने दावा किया कि दोनों जहाज बिना जरूरी अनुमति के संचालित हो रहे थे और नौसेना के निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे।

आईआरजीसी नौसेना ने अपने बयान में कहा कि होर्मुज में दो उल्लंघनकारी जहाजों को पहचाना और रोका गया। इन जहाजों को आईआरजीसी नौसेना द्वारा अपने कब्जे में लेकर ईरानी तट की ओर ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने दोहराया कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस मार्ग में समुद्री सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी खतरे वाली गतिविधि से सख्ती से निपटा जाएगा।

शिपिंग डेटा के मुताबिक, जब्त किए गए जहाजों में से एक सीधे भारत के व्यापार मार्ग से जुड़ा था, जिससे भारतीय आपूर्ति श्रृंखला और माल ढुलाई पर संभावित असर की आशंका जताई जा रही है। ईरान और ओमान तटों के पास हाल में हुई गोलीबारी की घटनाओं के बाद यह जब्ती हुई है। बता दें कि यह घटना अमेरिका-ईरान तनाव और हाल के सीजफायर के बावजूद हुई है, जिससे क्षेत्र में जहाजरानी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN