Home राष्ट्रीय समाचार ईरान जंग में अमेरिका ने अब तक कितना ख़र्च किया, पेंटागन अधिकारी...

ईरान जंग में अमेरिका ने अब तक कितना ख़र्च किया, पेंटागन अधिकारी ने बताया

12
0

Source :- BBC INDIA

पीट हेगसेथ

इमेज स्रोत, Kevin Dietsch/Getty Images

अमेरिका की ‘हाउस आर्म्ड सर्विसेज़ कमेटी’ की
सुनवाई के दौरान अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने ईरान युद्ध पर अब तक ख़र्च हुई
रकम की जानकारी दी है.

समिति में डेमोक्रेट सदस्य एडम स्मिथ
ने पूछा कि ईरान के साथ जंग पर अब तक अमेरिका का कितना ख़र्च हुआ है और क्या
सांसदों को जल्द पूरी लागत का अनुमान दिया जाएगा.

सुनवाई में मौजूद पेंटागन के वित्त
प्रमुख जूल्स हर्स्ट ने कहा कि यह ख़र्च “क़रीब 25 अरब डॉलर” (क़रीब दो लाख करोड़ रुपये) है,
जिसमें ज़्यादातर ख़र्च हथियारों पर हुआ है.

स्मिथ ने कहा, “मुझे ख़ुशी है कि आपने इस सवाल का जवाब दिया,
क्योंकि हम काफ़ी लंबे समय से यह पूछ रहे थे और
किसी ने हमें यह आंकड़ा नहीं दिया.”

इसके बाद उन्होंने रक्षा मंत्री पीट
हेगसेथ से पूछा कि सरकार ईरान से जुड़े न्यूक्लियर ख़तरे को कैसे ख़त्म करने की
योजना बना रही है.

हेगसेथ ने पिछली सरकारों पर
“ख़राब समझौते” करने का आरोप लगाया और 2016 में तत्कालीन अमेरिकी
राष्ट्रपति बराक़ ओबामा के समय हुए जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन
(जेसीपीओए) का ज़िक्र किया.

जेसीपीओए को ईरान न्यूक्लियर डील के
तौर पर भी जाना जाता है.

इस पर स्मिथ ने आपत्ति जताते हुए कहा,
“वह अतीत है, भविष्य क्या है?”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या
ऐसा कोई तात्कालिक न्यूक्लियर ख़तरा था, जिसकी
वजह से ईरान के साथ जंग ज़रूरी हो गई.

हेगसेथ ने कहा कि ईरान ने “अपने
न्यूक्लियर कार्यक्रम की महत्वाकांक्षा नहीं छोड़ी थी”, इसी वजह से अमेरिका ने इसराइल के साथ मिलकर
कार्रवाई की.

SOURCE : BBC NEWS