Home मनोरंजन समाचार आशा भोसले बीमार होकर भी गा रही थीं गाना, तलत अजीज ने...

आशा भोसले बीमार होकर भी गा रही थीं गाना, तलत अजीज ने बताई आखिरी बातचीत और इच्छा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/14/1200x900/asha_bhosle_1776160340031_1776160340179.jpg

आशा भोसले का इस दुनिया से जाना तलत अजीज के लिए सदमा है। उन्होंने बताया कि कुछ वक्त पहले आशा से बात हुई, वह बीमार थीं लेकिन फिर भी बहुत सुर में गाना गा रही थीं। पूछ रही थीं कि आवाज कैसी है।

आशा भोसले इस दुनिया में नहीं लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमारे बीच रहेगी। 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। आशा के निधन के बाद उन्हें हर कोई अपनी तरह से याद कर चुका है। सिंगर तलत अजीज उनके काफी करीबी हैं। उन्होंने आशा भोसले को 22 साल की लड़की की तरह याद किया। उनके निधन के बाद तलत ने बताया कि आखिरी बार बात हुई तो आशा बीमार थीं फिर भी गाना गा रही थीं। वह उनसे मिलना चाहती थीं लेकिन यह नहीं हो पाया।

तलत से मिलने की थी चाह

तलत अजीज जूम से बात कर रहे थे। आशा भोसले को याद करते हुए बोले, ‘मैंने पूछा कैसे हैं आप? उन्होंने बोला, ‘जरा तबीयत ठीक नहीं है आजकल।’ बहुत सारी बातें की पुराने लोगों के बारे में, लताजी के बारे में। तलत ने बताया कि आशा की मिलने की इच्छा थी। उन्होंने कहा, ‘एक काम करो तुम, जब वापस आओगे मॉरिशस से तो आके मिलना तो बैठके बातें करेंगे।’ लेकिन तकदीर में लिखा नहीं था। मैं वापस आया 9-10 अप्रैल को और 11 को पता लगा कि वह ठीक नहीं हैं।’

बीमार हो कर भी गाना गा रही थीं

तलत ने बताया कि 12 अप्रैल को उनकी बहू अंजुला भोसले ने कन्फर्म किया कि हालत क्रिटिकल है। कुछ समय बाद दिल तोड़ने वाली खबर मिल गई। तलत ने आशा भोसले को याद करते हुए बोला, ‘वह दिल की बहुत यंग थीं, 92 की थीं, 22 की थीं दिल में। जिंदगी को लेकर उनका रवैया बहुत पॉजिटिव था। वह फोन पर गा रही थीं और पूछ रही थीं, ‘मेरी आवाज कैसी लग रही है?’ मैंने कहा आप गा रही हैं और कह रही हैं कि मेरी तबीयत खराब है, सुर भी बराबर लग रहा है, कमाल है।’

आशा का जाना बड़ा सदमा

आशा भोसले 12 मार्च को इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री सहित कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया। 14 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में उन्हें अंतिम विदाी दी गई। एएनआई से बातचीत में तलत ने कहा था, ‘मेरे साथ और मेरी वाइफ का बहुत खास रिश्ता था। मैंने तो बहुत करीब से देखा है। बहुत बड़ा सदमा है।’

कौन हैं तलत अजीज

तलत अजीज जानेमाने गजल गायक, सिंगर और एक्टर भी हैं। वह 80 के दशक के कई मशहूर गाने गाने गा चुके हैं, जैसे फिर छिड़ी रात बात फूलों की, तुम ही से रोशन है मेरी बात, डैडी फिल्म का गाना आईना मुझसे मेरी वगैरह।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN