Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/13/1200x900/12th_May_akshay_1778639258257_1778639263009.jpgAkshay Kumar Upcoming Movie: अक्षय कुमार, विद्या बालन और अनीस बज्मी की तिकड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।
Box Office Clash: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार, वर्सटाइल एक्ट्रेस विद्या बालन और कॉमेडी फिल्मों के मास्टर डायरेक्टर अनीस बज्मी एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। मेकर्स ने अभी तक फिल्म का नाम तो अनाउंस नहीं किया है, लेकिन ये जरूर बता दिया है कि ये फैमिली एंटरटेनर होगी और इस साल 4 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात ये है कि 4 दिसंबर के दिन अजय देवगन की भी फिल्म आने वाली है।
अक्षय कुमार और अनीस बज्मी
अनीस बज्मी और अक्षय कुमार ने इस फिल्म से पहले ‘वेलकम’ और ‘सिंह इज किंग’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वहीं अक्षय कुमार और विद्या बालन ‘भूल भुलैया’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
फिल्म की पूरी स्टार कास्ट
अक्षय कुमार और विद्या बालन के अलावा इस फिल्म में राशि खन्ना भी हैं। वहीं अनुभवी कलाकार विजय राज और सुदेश लहरी अपनी कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में चार चांद लगाएंगे।
पूरी हो गई शूटिंग?
फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में इस फिल्म का कुछ पार्ट केरल की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है। अब मेकर्स लोगाें के मन में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट पैदा करने के लिए अक्षय कुमार के न्यू लुक की फोटो जारी करने की याेजना बना रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस क्लैश
4 दिसंबर 2026 की तारीख फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी गहमागहमी भरी होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन अक्षय कुमार की फिल्म अकेले मैदान में नहीं उतर रही है, बल्कि अजय देवगन और की भी फिल्म आ रही है।
| फिल्म | स्टार कास्ट | रिलीज डेट |
|---|---|---|
| अनटाइटल्ड | अक्षय कुमार, विद्या बालन, राशि खन्ना | 4 दिसंबर |
| चामुंडा | स्त्री यूनिवर्स की फिल्म है। अभी तक इसकी स्टार कास्ट अनाउंस नहीं हुई है। | 4 दिसंबर |
| रेंजर | अजय देवगन और संजय दत्त | 4 दिसंबर |
अक्षय कुमार और अनीस बज्मी का विवाद
अक्षय कुमार और अनीस बज्मी का रिश्ता में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। यूं तो उन्होंने कभी मीडिया के सामने एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन 15 साल तक दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम भी नहीं किया था।
‘थैंक यू’ (2011) के बाद आई दूरियां
अक्षय और अनीस ने ‘वेलकम’ (2007) और ‘सिंह इज किंग’ (2008) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। कहा जाता है कि साल 2011 में फिल्म ‘थैंक यू’ के दौरान दोनों के बीच तालमेल बिगड़ने लगा था। खबरें थीं कि अक्षय कुमार फिल्म के कुछ सीन्स और स्क्रिप्ट के बदलावों से खुश नहीं थे। इस फिल्म के लगभग 15 साल बाद तक, अक्षय और अनीस ने एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया।
‘वेलकम बैक’ और ‘भूल भुलैया 2’ का मुद्दा
विवाद तब और गहराया जब अनीस बज्मी ने अपनी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल बनाए, लेकिन अक्षय कुमार उनमें नजर नहीं आए। जब अनीस ने ‘वेलकम’ का सीक्वल बनाया, तो अक्षय की जगह जॉन अब्राहम को कास्ट किया। वहीं ‘भूल भुलैया 2’ में उन्होंने कार्तिक आर्यन को ले लिया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


