Home टेक न्यूज़ अब गर्मी से मिलेगा छुटकारा, Sony लाया गले में पहनने वाला AC,...

अब गर्मी से मिलेगा छुटकारा, Sony लाया गले में पहनने वाला AC, पहनते ही मिलेगी Cooling

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गर्मी के मौसम में घर से बाहार निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसी परेशानी को देखते हुए Sony ने एक नया और अनोखा डिवाइस पेश किया है, जिसे गले में पहनकर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक तरह का wearable AC है, जो यूजर्स को चलते-फिरते ठंडक देता है। Sony का यह नया डिवाइस इन दिनों सोशल मीडिया में काफी चर्चा में है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे कपड़ों के अंदर गर्दन के पास पहनना होता है और यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस गर्मियों में बाहर काम करने वाले लोगों, ऑफिस जाने वालों और ट्रैवल करने वालों के लिए काफी यूजफुल साबित हो सकता है।

Sony पहले भी इस तरह के वियरएबल कूलिंग डिवाइस पेश कर चुकी है, लेकिन इस बार कंपनी ने नए मॉडल में कई सुधार किए हैं। हल्का डिजाइन, बेहतर बैटरी और स्मार्ट टेम्परेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

ऐसे काम करता है Sony Reon Pocket Pro Plus

Sony का वियरएबल AC थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। आसान भाषा में समझें तो यह गर्दन के हिस्से को ठंडा करता है, जिससे शरीर को ठंडक महसूस होती है। इसमें सेंसर भी दिए गए हैं जो आसपास के तापमान के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट कर सकते हैं। इससे यूजर को जरूरत के हिसाब से आरामदायक अनुभव मिलता है। यह डिवाइस खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो लंबे समय तक बाहर रहते हैं।

Sony Reon Pocket Pro Plus की खासियतें

Sony ने इस डिवाइस को हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया है ताकि यूजर इसे लंबे समय तक आसानी से पहन सके। इसे गर्दन के पीछे फिट किया जाता है और कपड़ों के अंदर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका डिजाइन ऐसा रखा गया है कि यह ज्यादा भारी महसूस नहीं होता। Sony के नए वियरएबल एसी में बैटरी बैकअप पर भी ध्यान दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह लंबे समय तक कूलिंग सपोर्ट दे सकता है। इसमें USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है ताकि यूजर्स आसानी से इसे चार्ज कर सकें। इस डिवाइस में अलग-अलग कूलिंग लेवल और ऐप कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। मोबाइल ऐप के जरिए कूलिंग लेवल को कंट्रोल कर पाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN