Home व्यापार समाचार अपने शेयर खरीदने के मूड में यह कंपनी, इंट्रा-डे में शेयर परफॉर्मेंस...

अपने शेयर खरीदने के मूड में यह कंपनी, इंट्रा-डे में शेयर परफॉर्मेंस ने चौंकाया

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Rolex Rings के शेयर ने इंट्रा-डे में भारी उतार-चढ़ाव देखा। कंपनी के शेयर BSE पर 9% तक चढ़कर दिन के सबसे ऊंचे स्तर 176 रुपये पर पहुंच गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। हालांकि, बाद में शेयर 157.15 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। 

Rolex Rings share price: बाजार में बिकवाली के बीच फोर्ज्ड और मशीन्ड कंपोनेंट्स की ग्लोबल सप्लायर Rolex Rings के शेयर ने इंट्रा-डे में भारी उतार-चढ़ाव देखा। सप्ताह के तीसरे दिन कंपनी के शेयर BSE पर 9% तक चढ़कर दिन के सबसे ऊंचे स्तर 176 रुपये पर पहुंच गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली भी देखी गई और शेयर का भाव 157.15 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। यह करीब 3 पर्सेंट की गिरावट को दिखाता है। यह शेयर सिर्फ छह सेशन में 35% ऊपर चढ़ा है और बायबैक की घोषणा के बाद से इसमें 26% की बढ़ोतरी हुई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 99.30 रुपये है।

शेयर में तेजी की वजह?

Rolex Rings के शेयर में उछाल कंपनी के बोर्ड की 23 अप्रैल को होने वाली बैठक से पहले आया है। इस बैठक में कंपनी अपने पहले शेयर बायबैक पर विचार करेगी। बीते सोमवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स आने वाली बैठक में पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयरों के बायबैक का मूल्यांकन करेगा। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो यह Rolex Rings के इतिहास में पहला शेयर बायबैक होगा। अब तक कंपनी ने सिर्फ एक कॉर्पोरेट एक्शन किया है। Trendlyne डेटा के अनुसार पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने एक स्टॉक स्प्लिट किया था, जिसमें 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक इक्विटी शेयर को 1-1 रुपये के 10 शेयरों में बांटा गया था।

कंपनी के बारे में

बता दें कि राजकोट स्थित कंपनी Rolex Rings एक प्रमुख मैन्युफैक्चरर है, जिसका मुख्य फोकस बेयरिंग रिंग्स और ऑटोमोटिव पार्ट्स पर है। यह ट्रांसमिशन सिस्टम, इंजन, चेसिस और एग्ज़ॉस्ट सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले मुख्य कंपोनेंट्स बनाती है।

कंपनी के कुल रेवेन्यू का लगभग 52% हिस्सा इसके ऑटो कंपोनेंट्स सेगमेंट से आता है जबकि बाकी हिस्सा बेयरिंग रिंग्स से आता है। कंपनी की एक्सपोर्ट मार्केट में भी मजबूत मौजूदगी है और इसका 47% रेवेन्यू विदेशी मार्केट से आता है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

तीसरी तिमाही में Rolex Rings ने 48 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 20.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 136% ज्यादा है। परिचालन से होने वाला राजस्व 5% से अधिक बढ़कर 275 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 260 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान एबिटा मार्जिन बढ़कर 25.7% हो गया। वहीं, कंपनी का एबिटा 75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN