Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/29/1200x900/singer_29_04_1777458674684_1777458683155.pngसाउथ की फिल्मों की फेमस प्लेबैक सिंगर स्वगथा एस कृष्णन ने एक म्यूजिक डायरेक्टर पर यौग शौषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उस म्यूजिक डायरेक्टर का नाम रिवील किए बिना उसे मद्रास का एपस्टीन कहकर बुलाया।
भारतीय प्लेबैक सिंगर स्वगथा एस. कृष्णन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक म्यूजिक डायरेक्टर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उस डायरेक्टर का नाम लिए बिना उसे ‘मद्रास का एपस्टीन’ बताया है। उन्होंने कहा कि उस म्यूजिक डायरेक्टर की वजह से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों पर असर पड़ा। इस वजह से उन्होंने तमिल म्यूजिक इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और ऋषिकेश शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने कहा कि उनके साथ हुई घटना इकलौती घटना नहीं है, कई और महिलाओं ने भी ये झेला है।
म्यूजिक डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
Sivasankari Talks से खास बातचीत में स्वगथा एस. कृष्णन ने एक म्यूजिक डायरेक्टर पर यौन शोषण और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, सिंगर ने उस म्यूजिक डायरेक्टर को मद्रास का एपस्टीन कहकर बुलाया।
तमिल इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाने वाली सिंगर ने कहा कि उनका शोषण म्यूजिक डायरेक्टर के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हुआ, एक ऐसी जगह जो उनकी सेफ प्रोफेशनल स्पेस थी। उन्होंने बताया कि वो एक साउंडप्रूफ कमरा था जो सेशन के दौरान लॉक रहता था और कमरे में सीसीटीवी लगे थे। एस. कृष्णन ने बताया कि इस स्थिति ने उन्हें पूरी तरह से अलग-थलग कर दिया। सिंगर ने दावा किया कि अगर वो मदद के लिए चिल्लातीं, तब भी उन्हें कोई नहीं सुन पाता।
बच्चों की भी होती थी सीक्रेट रिकॉर्डिंग
एस. कृष्णन ने बताया कि उनके साथ हुई घटना को रिकॉर्ड किया गया और और बाद में उस फुटेज का इस्तेमाल उन्हें धमकाने और डराने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि म्यूजिक डायरेक्टर द्वारा बनाया गया माहौल काफी कंट्रोलिंग था, जिससे पीड़ित समय पर आवाज नहीं उठा पाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्टूडियो के अंदर आनेवाली महिलाओं और यहां तक कि आने वाले बच्चों की भी सीक्रेट रिकॉर्डिंग होती थी, जिसके बारे में उन्हें बाद में पता चला।
सिंगर को लेनी पड़ी थेरिपी
सिंगर ने बताया कि इस घटना का उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर काफी असर पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें पब्लिक शेमिंग और झूठे आरोपों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रोफेशनल सर्किल से भी बाहर कर दिया गया। उनके मुताबिक, उस म्यूजिक डायरेक्टर के परिवार ने भी उनके बारे में झूठे नेरेटिव्स फैलाए। सिंगर ने बताया कि उन्हें खुद को ठीक रखने के लिए थेरिपी लेनी पड़ी और उन्हें उनकी बहन से इमोशनल सपोर्ट मिला।
एस. कृष्णन ने बताया कि पहले वो वकीलों और अधिकारियों से इस बारे में सलाह ले चुकी हैं, लेकिन तब उन्होंने कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उन्हें डर था कि उन्हें उस वक्त किसी का सपोर्ट नहीं मिलेगा। हालांकि, अब उन्हें लगता है कि वो लीगल एक्शन लेने के लिए तैयार हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


