Home मनोरंजन समाचार संजय दत्त को 4000 कैदियों ने भेजा ‘खलनायक 2’ की कहानी का...

संजय दत्त को 4000 कैदियों ने भेजा ‘खलनायक 2’ की कहानी का सुझाव, बोले- पढ़ने में वक्त लगा

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/26/1200x900/sanjay_dutt_26_04_1777202504173_1777202511403.png

Khalnayak Returns: संजय दत्त के फैंस उनकी खलनायक रिटर्न्स को लेकर काफी उत्साहित हैं। संजय दत्त ने बताया कि कैसे जेल में उन्हें खलनायक 2 बनाने के आइडिया आया और उन्होंने अपने साथ बंद कैदियों से पार्ट 2 के लिए स्क्रिप्ट मांगी। 

संजय दत्त ने शुक्रवार को फैंस को खलनायक 2 का ऐलान करके सरप्राइज दिया। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने बताया कि कैसे जेल में उन्हें इस फिल्म को बनाने का आइडिया आया। उन्होंने बताया जब वो जेल में थे तब वो म्यूजिक बजाते थे। ज्यादातर कैदी उनसे खलनायक के गानों का म्यूजिक प्ले करने को कहते थे। संजय दत्त ने उनसे पूछा कि अगर खलनायक 2 बनाएं, तो कौन देखेगा? सभी 4000 कैदियों ने कहा कि वो फिल्म देखेंगे। इसके बाद ही संजय दत्त ने पार्ट 2 बनाने का फैसला लिया।

4000 कैदियों से लिया फिल्म का आइडिया

मुंबई में एक इवेंट में इस बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने कहा, “खलनायक पार्ट 2 बनाने का आइडिया मुझे जेल में आया। मैं जेल में म्यूजिक प्ले करता था। मेरे साथ बंद कैदी केवल खलनायक के गानों पर ही जोर देते थे। मैंने पूछा- अगर खलनायक फिर से बनाएं, तो कौन देखना चाहेगा? सभी 4000 कैदियों ने कहा वो देखना चाहेंगे। मैंने उनसे कहा- मुझे एक पन्ने में फिल्म का आइडिया भेजो। मुझे 4000 पन्ने पढ़ने में बहुत वक्त लगा। उनमें से एक आइडिया मुझे काफी पसंद आया।”

सुभाष घई को बताया आइडिया

संजय दत्त ने आगे बताया, “मैं पेरोल पर बाहर था, और मैंने सर (सुभाष घई) को फोन किया। मैंने उन्हें वो आइडिया सुनाया। सुभाष जी भी काफी उत्साहित हो गए और कहा ये बननी चाहिए।”

जेल में संजय दत्त को हवलदार ने दिया था ये सुझाव

संजय दत्त से जब एक जर्नलिस्ट ने पूछा कि जब वो जेल में थे तो क्या बाहर आने के लिए उतावले हो रहे थे? खलनायक एक्टर ने कहा, “100 पर्सेंट, मुझे ऐसा कई बार लगा। आखिरकार, जेल में कौन रहना चाहता है? मुझे कई बार महसूस हुआ। फिर एक हवलदार ने मुझे बताया- संजू बाबा, जिस दिन आप आशा करना छोड़ देंगे, आपको पता भी नहीं चलेगा कि जेल में वक्त कैसे निकल रहा है। मैंने कहा- क्या मजाक कर रहा है। उसने कहा- आप कोशिश करो। ये सोचना छोड़ दो कि आप जल्दी जेल से निकल जाओगे या फिर एक दिन आप जेल से फ्री हो जाओगे। मुझे थोड़ा वक्त लगा, लेकिन मैंने कोशिश की। जिस दिन मैंने सोचना बंद किया, मुझे पता ही नहीं चला कि जेल का वक्त कब कट गया।”

1993 में गिरफ्तार हुए थे संजय दत्त

19 अप्रैल, 1993 में संजय दत्त की पहली बार गिरफ्तारी हुआ। पुलिस ने उन्हें गैरकानूनी ढंग से हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। संजय दत्त पर टाडा के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, 2007 में टाडा कोर्ट ने उन्हें आतंकवाद से जुड़े मामलों में बरी कर दिया, लेकिन आर्म्स एक्ट के तहत दोषी मानते हुए 6 साल की सजा सुनाई। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 6 साल की सजा की अवधि कम करते हुए उन्हें पांच साल की सजा सुनाई। संजय दत्त ने अपनी जेल की सजा पूरी की। संजय दत्त की सजा मई 2016 में खत्म होने वाली थी पर उनका अच्छा व्यवहार देखते हुए इसे घटा दिया गया। संजय दत्त 25 फरवरी, 2016 को रिहा हो गए।संजय दत्त अपनी सजा के दौरान कई बार जमानत और पेरोल पर बाहर भी आए। उन्हें अपनी अधूरी फिल्में पूरी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से चार हफ्ते का समय भी दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN