Home व्यापार समाचार मुकुल अग्रवाल ने 5 कंपनियों को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा, किया 125...

मुकुल अग्रवाल ने 5 कंपनियों को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा, किया 125 करोड़ रुपये का निवेश

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Mukul Agarwal portfolio: शेयर बाजार के चर्चित निवेशक मुकुल अग्रवाल ने मार्च तिमाही के दौरान कुल 5 कंपनियों को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। उन्होंने 125 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है। 

Mukul Agarwal portfolio: पिछले कुछ महीने भले ही शेयर बाजार में कठिन रहे हैं लेकिन इस दौरान भी दिग्गज निवेशकों ने जमकर दांव खेला है। शेयर बाजार में चर्चित नाम मुकुल अग्रवाल ने 5 नई कंपनियों को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इन कंपनियों में 125 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है। बता दें, इस नए इनवेस्टमेंट के बाद अब उनके पोर्टफोलियो में कुल 74 कंपनियां शामिल हो गई हैं। जिसकी कुल वैल्यू 7130 करोड़ रुपये रहा है। आइए जानते हैं कि किन कंपनियों में उन्होंने निवेश किया है।

1-ट्रू कलर्स लिमिटेड

कंपनी की मार्च तिमाही की शेयर होल्डिंग के अनुसार मुकुल अग्रवाल ने 8 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है। उन्होंने कंपनी में 1.62 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। गुरुवार को कंपनी के शेयर मार्केट के बंद होने के समय पर 1.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 200.50 रुपये के लेवल पर था। बता दें, 1 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 49 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

2-Gaudium IVF & Women Health

मुकुल अग्रवाल ने इस कंपनी में 3.43 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। इसके लिए उन्होंने 29 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव लिस्टिंग के बाद 45 प्रतिशत चढ़ चुका है।

3- E to E Transportation Infrastructure

मुकुल अग्रवाल की तरफ से इस कंपनी में बड़ा निवेश किया गया है। उन्होंने कुल 63 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है। जिसके बदले उनकी कंपनी में हिस्सेदारी 13.90 प्रतिशत हो गई है। मौजूदा समय में यह कंपनी रेलवे या लॉजिस्टिक सेक्टर में काम करती है। कंपनी के पास 478 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर है। बता दें, शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर इस स्टॉक का भाव एनएसई में 1.56 प्रतिशत की गिरावट के बाद 258.45 रुपये था।

4- Brandman Retail

मार्च तिमाही के शेयर होल्डिंग्स के अनुसार कंपनी में मुकुल अग्रवाल की कुल हिस्सेदारी 4.4 प्रतिशत है। उन्होंने 14.50 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 51 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

5- Yaap Digital

कंपनी में मुकुल अग्रवाल की कुल हिस्सेदारी 1.43 प्रतिशत है। उन्होंने कुल 14.50 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है। गुरुवार को कंपनी के शेयरों का भाव 197 रुपये के स्तर पर था।

(शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN