Home मनोरंजन समाचार खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएगा टीवी का ‘वैम्यार’, पहले भी...

खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएगा टीवी का ‘वैम्यार’, पहले भी रह चुका है रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा

34
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/24/1200x900/vivian_dsena_24_04_1777006271160_1777006275762.png

Khatron Ke Khiladi 15 Latest Update: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शो में टीवी के वैम्पायर विवियन डीसेना की एंट्री कंफर्म हो सकती है। रोहित शेट्टी के शो का प्रीमियर जल्द ही शुरू होगा। 

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे, इसको जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। अब खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। शो में टीवी के वैम्पायर विवियन डीसेना की एंट्री होगी। फैंस विवियन का नाम जानने के बाद काफी उत्साहित हैं। विवियन पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। इससे पहले विवियव डीसेना बिग बॉस सीजन 18 में नजर आए थे।

खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे विवियन डीसेना

बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, विवियन डीसेना की रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 15 में एंट्री कन्फर्म हो गई है। विवियन डीसेना बिग बॉस 18 में भी नजर आए थे। विवियन डीसेना शो के पहले रनर अप थे। करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 के विनर थे।

पहले भी खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुके हैं विवियन डीसेना

अगर विवियन डीसेना खतरों के खिलाड़ी के अपकमिंग सीजन में नजर आते हैं तो ये पहली बार नहीं होगा जब विवियन डीसेना स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में नजर आएंगे। विवियन डीसेना खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 का हिस्सा थे। विवियन वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर शो में पहुंचे थे। खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 के विनर दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला थे।

विवियन डीसेना के कुछ पॉपुलर शोज

विवियन डीसेना को टीवी का वैम्पायर कहा जाता है। स्टार वन के शो प्यार की ये एक कहानी में विवियन डीसेना ने अभय रायचंद नाम के वैम्यार का किरदार निभाया था। विवियन डीसेना के इस रोल को काफी पसंद किया गया था। इस शो में विवियन की लीड एक्ट्रेस सुकीर्ति कांडपाल थीं। इसके अलावा, विवियन डीसेना कलर्स के शो मधुबाला, शक्ति-अस्तित्व के एहसास की, सिर्फ तुम और उड़ारियां जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।

खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए इन नामों की भी चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी 15 का प्रीमियर जून से हो सकता है। इस शो के लिए कुछ संभावित नामों की चर्चा है। इन नामों में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अंकित गुप्ता, ईशा मालवीय, हर्ष गुजराल, मनीषा रानी और समर्थ जुरेल के नाम शामिल हैं। हालांकि, अभी मेकर्स या चैनल की तरफ से किसी भी नाम को कन्फर्म नहीं किया गया है।

खतरों के खिलाड़ी में क्यों हुई दो साल की देरी?

खतरों के खिलाड़ी 15 का शूट पिछले साल 2025 मई में शुरू होना था, लेकिन अप्रैल 2025 में शो के प्रोड्यूसर के तौर पर बानीजे के एग्जिट की वजह से शो नहीं शुरू हो पाया। अब ये शो जल्द ही टीवी पर वापसी करेगा। (ये भी पढ़े: खतरों के खिलाड़ी 15 में क्यों हुई दो साल की देरी? समझें वजह)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN