Home टेक न्यूज़ क्रिकेट फैन्स के लिए 149 रुपये का नया प्लान, 90 दिन JioHotstar...

क्रिकेट फैन्स के लिए 149 रुपये का नया प्लान, 90 दिन JioHotstar फ्री, डेटा भी लबालब

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए 149 रुपये का नया डेटा पैक लेकर आई है। अगर आप फोन पर क्रिकेट, मूवी, शो देखने के शौकीन हैं, तो यह प्लान बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें 90 दिनों के लिए फ्री JioHotstar मिलता है।

क्रिकेट फैन्स के शौकीन ग्राहकों के लिए Reliance Jio ने एक पैसा वसूल प्लान लॉन्च किया है। दरअसल, जियो ने कम बजट वाले क्रिकेट फैन्स के लिए चीजें और भी आसान बना दी हैं। उन्होंने अपने Cricket Data Pack लाइनअप में 149 रुपये का एक नया प्रीपेड ऐड-ऑन लॉन्च किया है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें क्रिकेट सीजन के दौरान मैच स्ट्रीम करने के लिए कुछ एक्स्ट्रा डेटा चाहिए, बिना किसी झंझट या पूरे रिचार्ज के ज्यादा खर्च के। लोग अब पहले से कहीं ज्यादा ऑनलाइन लाइव स्पोर्ट्स देखना चाहते हैं, लेकिन हर कोई सिर्फ डेटा के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहता। यहीं पर यह पैक सबसे ज्यादा काम आता है। इस नए पैक में क्या-क्या मिलता है, चलिए बताते हैं…

रिलायंस जियो का नया 149 रुपये प्रीपेड प्लान

यह 149 रुपये का रिचार्ज सिर्फ डेटा वाला ऐड-ऑन पैक है। इसलिए, इसे इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास बैकग्राउंड में कोई दूसरा एक्टिव जियो प्रीपेड प्लान होना जरूरी है। इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ एकमुश्त 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। आप इस डेटा को कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इस पर कोई डेली लिमिट नहीं है, यानी आप चाहे तो इसे थोड़ा-थोड़ा डेटा इस्तेमाल करके इसे 30 दिनों तक चला सकते हैं या एक ही दिन में पूरा डेटा खत्म कर सकते हैं। ेप्लान में 90 दिनों के लिए मुफ्त JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। अगर आपका डेली डेटा अक्सर कम पड़ जाता है, या आपको कोई मैच (या मूवी) देखने के लिए बस थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए, तो यह पैक आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकता है।

JioHotstar पर देखें क्रिकेट और मूवी

अच्छी बात यह है कि इस ऐड-ऑन पैक में 3 महीने के लिए JioHotstar (Mobile) सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इससे आप लाइव क्रिकेट मैच, फिल्में, वेब सीरीज, खेल और यहां तक कि अपनी लोकल लैंग्वेज में एंटरटेनमेंट शो भी देख सकते हैं। तो अगर कोई बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है, तो आप अपने मेन प्लान का डेटा खर्च किए बिना उसका मजा ले सकते हैं।

लेकिन ध्यान रहें कि यह एक डेटा पैक है। इसमें कोई वॉयस कॉल या एसएमएस की सुविधा नहीं है, और इस प्लान के साथ कोई सर्विस वैलिडिटी भी नहीं मिलती है। कॉल करने या अपने नंबर को एक्टिव रखने के लिए आपके पास कोई रेगुलर जियो प्लान होना चाहिए।

और ज्यादा डेटा चाहिए? ₹195 वाला ऑप्शन

अगर 10GB डेटा काफी नहीं है, तो जियो के पास 195 रुपये का Cricket Pack भी है। यह पैक 30 दिनों के लिए एकमुश्त 15GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर करता है। इस प्लान में भी 90 दिनों के लिए JioHotstar (Mobile) सब्सक्रिप्शन शामिल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN