Home टेक न्यूज़ Aadhaar में मोबाइल नंबर गलत है या बंद हो गया? अब घर...

Aadhaar में मोबाइल नंबर गलत है या बंद हो गया? अब घर बैठे 5 मिनट में ऐसे करें अपडेट, नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक न होने के नुकसान

अगर आपके Aadhaar कार्ड से मोबाइल नंबर जुड़ा नहीं है, तो इससे कई जरूरी काम रुक सकते हैं और रोजमर्रा की सुविधाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह होती है कि आप OTP से होने वाली सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाते। Aadhaar अपडेट, e-KYC, बैंकिंग से जुड़ी कई प्रक्रियाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए OTP जरूरी होता है, जो सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आता है। इसके अलावा, कई डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे UMANG ऐप, mAadhaar और DigiLocker भी बिना लिंक मोबाइल नंबर के ठीक से काम नहीं कर पाते। इन सेवाओं के जरिए आप डॉक्यूमेंट एक्सेस, सरकारी सेवाएं और वेरिफिकेशन जैसे काम आसानी से कर सकते हैं, लेकिन नंबर लिंक न होने पर ये सुविधाएं सीमित हो जाती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN