Home  लाइफस्टाइल समाचार हाई प्रोटीन सत्तू छाछ रेसिपी: गर्मियों के लिए ठंडक और एनर्जी से...

हाई प्रोटीन सत्तू छाछ रेसिपी: गर्मियों के लिए ठंडक और एनर्जी से भरपूर ड्रिंक

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की जरूरत होती है। ऐसे में सत्तू छाछ एक बेहतरीन ड्रिंक है, जो न सिर्फ ठंडक देता है बल्कि शरीर को एनर्जी भी देता है। यहां जानें एकदम सिंपल रेसिपी –

गर्मियों में शरीर को ठंडक, हाइड्रेशन और एनर्जी की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में भारी और ऑयली खाने की बजाय हल्के और हेल्दी ड्रिंक्स ज्यादा फायदेमंद होते हैं। सत्तू छाछ एक ऐसा ही पारंपरिक देसी ड्रिंक है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है।

सत्तू में भरपूर प्रोटीन और फाइबर होता है जो शरीर को ताकत देता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। वहीं, दही पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को ठंडक देता है। अगर आप गर्मियों में एक ऐसा ड्रिंक ढूंढ रहे हैं जो हेल्दी, एनर्जेटिक और जल्दी बनने वाला हो, तो हाई प्रोटीन सत्तू छाछ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। नोट कर लें एकदम सिंपल रेसिपी –

सामग्री

दही – 1 कप

सत्तू – 2 चम्मच

जीरा पाउडर – चुटकी भर

काली मिर्च पाउडर – चुटकी भर

सूखा पुदीना पाउडर – चुटकी भर

नमक – स्वाद अनुसार

पानी – 1–2 गिलास

बर्फ के टुकड़े – 1–2

बनाने की विधि

  • दही और सत्तू मिलाएं: सबसे पहले एक बाउल में दही और सत्तू डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
  • मसाले डालें: अब इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च, सूखा पुदीना और नमक भी डालें।
  • अच्छी तरह फेंटें: सभी चीजों को तब तक फेंटें जब तक स्मूद मिक्सचर तैयार ना हो जाए।
  • पानी मिलाएं: अब इसमें 1–2 गिलास पानी डालकर फिर से मिक्स करें, ताकि छाछ जैसी कंसिस्टेंसी मिल जाए।
  • सर्व करें: अंत में बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

क्या हैं फायदे?

  1. हाई प्रोटीन ड्रिंक: सत्तू प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जिससे यह ड्रिंक शरीर को ताकत और एनर्जी देता है।
  2. पाचन के लिए अच्छा: दही और मसाले पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट को हल्का रखते हैं।
  3. शरीर को ठंडक देता है: यह ड्रिंक गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और लू से भी बचाव करता है।
  4. लंबे समय तक पेट भरा रखता है: फाइबर और प्रोटीन की वजह से यह ड्रिंक आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराता है और बार-बार खाने की क्रेविंग नहीं होती।

किन बातों का रखें ध्यान?

सत्तू ज्यादा मात्रा में ना डालें, कई बार अपच की समस्या भी हो सकती है।

ताजा दही का ही इस्तेमाल करें।

तुरंत बनाकर पिएं, ज्यादा देर स्टोर ना करें।

हेल्थ भी, टेस्ट भी! हाई प्रोटीन सत्तू छाछ एक आसान, हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक है जो गर्मियों के लिए परफेक्ट है। इसे रोजाना डाइट में शामिल कर आप खुद को फिट और हाइड्रेटेड रख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN