Home  लाइफस्टाइल समाचार सिंगर श्रेया घोषाल के घने बालों का राज खुल गया, आप भी...

सिंगर श्रेया घोषाल के घने बालों का राज खुल गया, आप भी जान लें यूज करने का सही तरीका

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Shreya Ghoshal Hair Secret: सिंगर श्रेया घोषाल के घने, लंबे गहरे बालों का राज खुल गया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे घरेलू नुस्खा उनके बालों को मजबूत बनाता है। अपने टूटते और कमजोर होते बालों को घना बनाने के लिए आप भी ट्राई करें ये नुस्खा।

सिंगर श्रेया घोषाल की आवाज के दीवानों की तादाद तो करोड़ों में हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती के कद्रदान भी कम नहीं खासतौर पर उनके लंबे-घने गहरे रंग के बाल सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। कई बार फैंस के मन में सवाल आता है कि आखिर वो अपने बालों पर लगाती हैं क्या है तो आज उनके हेयर का सीक्रेट सामने आ गया है। वॉग को दिए बैकस्टेज इंटरव्यू में श्रेया घोषाल ने बताया कि उनके घने, लंबे बालों का सीक्रेट है घरेलू नुस्खा नारियल का तेल। तो अगर आप नारियल के तेल को आउटडेटेड समझकर नहीं लगातीं तो आज से ही लगाना शुरू कर दें। ये आपके कमजोर हो चुके और डैमेज्ड बालों को दोबारा से घना और लंबा बना सकता है।

नारियल का तेल बालों में लगाने का सही तरीका

श्रेया घोषाल जैसे घने, लंबे काले बाल चाहिए तो नारियल का तेल लगाएं, लेकिन इन्हें लगाने का सही तरीका जरूर जान लें। हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब का कहना है कि बालों में तेल लगाने का सही तरीका जरूर पता होना चाहिए। तभी बाल घने होते हैं।

गीले बालों पर लगाएं तेल

तेल बालों की जड़ों में अब्जॉर्ब हो इसके लिए हमेशा गीले बालों पर तेल लगाएं। इससे तेल स्कैल्प की पोर्स में तेजी से अब्जॉर्ब होते हैं।

ओवरनाइट तेल लगाने की गलती ना करें

बालों को हेयर ऑयल की मसाज देना है तो जरूरी नहीं कि ओवरनाइट लगाएं। एक से दो घंटे की हेयर मसाज के बाद शैंपू करने से बालों को मैक्सिमम बेनिफिट्स मिल जाते हैं। ओवरनाइट हेयर ऑयल स्कैल्प को ज्यादा ऑयली बना देती है।

स्टडी में पता चला है नारियल का तेल हेयर ब्रैकेज को कम करता है

स्टडी के मुताबिक जिन लोगों के बालों में हेयर ब्रैकेज ज्यादा होता है, उन्हें रोजाना नारियल का तेल लगाने से बालों के डैमेज होने की समस्या 41.8 परसेंट तक कम हो गई। वहीं स्कैल्प को हाइड्रेशन ज्यादा मिला और साथ ही बालों में हो रहे प्रोटीन का लॉस भी कम हुआ। हेल्थलाइन की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक कोकोनट ऑयल बालों में हो रहे प्रोटीन लॉस को कम करते हैं। शैंपू के पहले और बाद दोनों तरह से कोकोनट ऑयल लगाना बालों के लिए फायदेमंद होता है।

घने बालों के लिए नारियल के तेल में मिलाएं ये चीज

बाल काफी रूखे, पतले और कमजोर हो चुके हैं तो नारियल के तेल में इन चीजों को मिलाकर लगाएं, बालों में दोबारा से जान आ जाएगी

नारियल का तेल

विटामिन ई की दो कैप्सूल

तीन से चार बूंद रोजमेरी ऑयल

एलोवेरा जेल

दो चम्मच नारियल का तेल लेकर उसमे दो विटामिन ई की कैप्सूल, तीन से चार बूंद रोजमेरी ऑयल और एक चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाकर बालों की जड़ों में लगा लें। करीब दो घंटा रखने के बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें। सप्ताह में दो से तीन बार नारियल के तेल में इन चीजों को मिलाकर लगाने से कुछ ही समय में बालों में दोबारा से जान आ जाएगी। बाल घने, मजबूत होने के साथ ही सिल्की और शाइनी भी हो जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN