Home व्यापार समाचार सस्ता होगा सोना-चांदी या अभी खरीदने का सही मौका? एक्सपर्ट्स ने दी...

सस्ता होगा सोना-चांदी या अभी खरीदने का सही मौका? एक्सपर्ट्स ने दी बड़ी चेतावनी

24
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold-silver today Price: US-Iran तनाव के चलते सोना और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में गिरावट देखने को मिली है। सोना करीब 10% और चांदी लगभग 18% तक टूट चुकी है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी हो सकती है और लंबी अवधि में दोनों धातुएं मजबूत रह सकती हैं। 

Gold-silver today Price: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। खासतौर पर US-ईरान वार के बाद से दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अभी सोना-चांदी खरीदने का सही समय है या इंतजार करना बेहतर रहेगा? आइए इसको जरा विस्तार से समझते हैं।

अगर ताजा कीमतों की बात करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंड (Multi Commodity Exchange- MCX) पर सोने के जून वायदा में हल्की गिरावट देखी गई और यह करीब ₹1,51,735 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट आई और यह लगभग ₹2,39,585 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही है। इस हफ्ते सोना करीब 2% और चांदी 6% से ज्यादा टूट चुकी है।

ग्लोबल मार्केट में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। हालांकि कुछ समय के लिए कीमतों में हल्की रिकवरी आई, लेकिन पूरे हफ्ते के हिसाब से दोनों धातुएं नुकसान में ही रहीं। यूएस-ईरान तनाव बढ़ने के बाद से सोना करीब 10% और चांदी लगभग 18% तक गिर चुकी है।

अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? दरअसल, इस युद्ध के चलते डॉलर मजबूत हुआ है और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें भी ऊंची बनी हुई हैं, जिससे ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं। इन सभी वजहों से सोने और चांदी की मांग पर दबाव पड़ा है।

हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट स्थायी नहीं है। लंबी अवधि में सोने के फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं। जैसे ही ब्याज दरों में बदलाव होगा या वैश्विक जोखिम बढ़ेगा, सोना फिर से तेजी पकड़ सकता है। चांदी के मामले में स्थिति थोड़ी अलग है, क्योंकि इसमें इंडस्ट्रियल डिमांड भी जुड़ी होती है, इसलिए इसमें उतार-चढ़ाव ज्यादा रहता है।

टेक्निकल नजरिए से देखें तो सोने के लिए ₹1,50,000 के आसपास मजबूत सपोर्ट है। अगर यह स्तर टूटता है, तो कीमतें और नीचे जा सकती हैं। वहीं ऊपर की ओर ₹1,55,500 से ₹1,57,000 के बीच रेजिस्टेंस है। इसी तरह चांदी के लिए ₹2,40,000 के आसपास अहम सपोर्ट माना जा रहा है।

एक्सपर्ट राय क्या है?

क्या अभी सोना-चांदी की खरीदारी करनी चाहिए? लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं, तो गिरावट में धीरे-धीरे खरीदारी (buy on dips) करना सही रणनीति हो सकती है। लेकिन शॉर्ट टर्म में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। कुल मिलाकर, अभी का समय थोड़ा अनिश्चित जरूर है, लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से सोना-चांदी अब भी मजबूत निवेश विकल्प बने हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN