Home टेक न्यूज़ सबको नचा देगा यह 700W का साउंड सिस्टम, फुल वायरलेस, 12 घंटे...

सबको नचा देगा यह 700W का साउंड सिस्टम, फुल वायरलेस, 12 घंटे चलेगी बैटरी; घर में लें थिएटर का मजा

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कई लोग अब घर में ही पर्सनल थिएटर बनवा रहे हैं, ताकि भीड़भाड़ में जानें की बजाए, घर पर ही फेवरेट मूवी का मजा लिया जा सके। लेकिन पर्सनल थिएटर में फुल सिनेमा हॉल का मजा चाहिए, तो दमदार साउंड सिस्टम भी होने बेहद जरूरी है। अगर आपको भी घर पर थिएटर जैसा साउंड चाहिए, तो देसी ब्रांड बोट का नया साउंडबार आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। boAt ने होम ऑडियो कैटेगरी में अपना पहला ट्रूली वायरलेस साउंडबार, boAt Aavante Prime X लॉन्च किया है। यह 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड सिस्टम है। खास बात यह है कि इस साउंडबार में कुल 700W का साउंड आउटपुट मिलता है, यानी इस साउंडबार की मदद से आप घर पर ही थिएटर जैसे साउंड का मजा ले सकते हैं और अपनी फेवरेट मूवी एन्जॉय कर सकते हैं। इसका डिजाइन भी यूनिक है, क्योंकि इसमें डिटैचेबल स्टैलाइट स्पीकर मिलते हैं, जो साउंडबार में कनेक्ट हो जाते हैं। यह साउंडबार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कितनी है कीमत और इसमें क्या है खास, चलिए डिटेल में बताते हैं…

फुल वायरलेस साउंड सिस्टम

इस साउंडबार को टीवी समेत अन्य ऑडियो/वीडियो डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.3, एचडीएमआई (eARC) और ऑप्टिकल जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाला 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड सिस्टम और स्पेशल ऑडियो के लिए ऊपर की ओर आवाज देने वाले ड्राइवर्स लगे हैं, साथ ही इसमें कम फ्रीक्वेंसी वाली आवाज के लिए एक वायरलेस सबवूफर भी है।

700W का पावरफुल साउंड

कंपनी का कहना है कि यह स्पीकर सिस्टम बोट के सिग्नेचर साउंड के साथ कुल 700W तक का आउटपुट देता है। इस सिस्टम में डिटैचेबल (अलग किए जा सकने वाले) वायरलेस रियर सैटेलाइट स्पीकर भी शामिल हैं, जो बिना किसी केबल के साउंडबार में कनेक्ट हो जाते हैं और इन्हें कमरे में जहां मर्जी रखा जा सकता है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें डोल्बी एटमॉस (via HDMI eARC) वाले कंटेंट के साथ 12 घंटे तक का प्लेटाइम और नॉन-डोल्बी कंटेंट के साथ 7 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है। इसके साथ रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिससे इस दूर बैठे ही आराम से कंट्रोल किया जा सकता है।

इतनी है नए साउंडबार की कीमत

boAt Aavante Prime X की कीमत पहले दो दिनों के लिए 37,999 रुपये और उसके बाद यह 39,999 रुपये का हो जाएगा। यह कंपनी की ऑफिशियल साइट boAt lifestyle.com, अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN