Home मनोरंजन समाचार रामायण के पहले पार्ट में क्या होगा? यश ने बताया; रणबीर कपूर...

रामायण के पहले पार्ट में क्या होगा? यश ने बताया; रणबीर कपूर के साथ केमिस्ट्री पर कही ये बात

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/15/1200x900/yash_ranbir_kapoor_1776223190207_1776223193689.png

नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले यश ने बताया है कि फिल्म के पहले पार्ट में उनके और रणबीर कपूर के साथ में कोई सीन्स नहीं हैं। उन्होंने बताया कि रामायण के पहले पार्ट में क्या दिखाया जाएगा। 

नितेश तिवारी की रामायण में रावण बने एक्टर यश ने बताया कि फिल्म के पहले पार्ट में क्या होगा। उन्होंने साफ किया कि पहले पार्ट में उनके और रणबीर कपूर के साथ में सीन्स नहीं हैं। यश ने बताया कि पहले पार्ट में राम को उनके राज्य का राजा दिखाया जाएगा और रावण को उनके राज्य का। यश ने कहा कि रणबीर कपूर और उनका दोनों का विजन एक ही है और वो है इस कहानी को अपना बेस्ट देना।

पहले पार्ट के बारे में यश ने क्या बताया?

Fandango के साथ खास बातचीत में यश ने अपनी फिल्म रामायण को लेकर बात की। यश से पूछा गया कि उनका रणबीर कपूर के साथ सेट पर रिश्ता कैसा है? इसपर यश ने कहा, “दिलचस्प बात ये है कि हम दोनों इस फिल्म में साथ में स्क्रीन पर नहीं आए हैं। जैसा कि आप लोगों को पता है कि ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। तो पहले पार्ट में, मुझे लगता है कि रावण के तौर पर मेरा अपना राज्य है और राम का अपना राज्य है।”

रणबीर कपूर के बारे में क्या बोले यश?

रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए यश ने कहा, “लेकिन हां, हम एक दो बार मिले हैं, और वो बहुत ही शानदार एक्टर हैं। मुझे लगता है कि एक दूसरे प्रति हमारी म्यूचुअल रिस्पेक्ट है जो काम की है। केमिस्ट्री ऐसी है कि जब आप रामायण जैसा कुछ बड़ा और महत्वाकांक्षी कर रहे हैं, तो हम सबका एक ही लक्ष्य है; इस कहानी को अपने बेस्ट तरीके से प्रस्तुत करना। मुझे लगता है कि हमारा विजन एक ही है इसलिए केमिस्ट्री की कोई समस्या नहीं है। हम मजे कर रहे हैं।”

फिल्म में कैसा होगा रावण का किरदार?

बता दें, नितेश तिवारी ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में बोला था कि रावण को सिर्फ एक विलेन के रूप में वो नहीं दिखाएंगे। उन्होंने कहा था कि रावण एक महान संगीतकार, विद्वान और भगवान शिव के बड़े भक्त थे और फिल्म में रावण के सारे पहलुओं के बारे में दिखाया जाएगा।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

रामायण की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर के लुक को रिवील कर दिया गया है। रावण की भी एक झलक फैंस को टीजर में देखने को मिली है। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। वहीं, फिल्म पार्ट 2 अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। फिल्म में साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), रणबीर कपूर (राम), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता (कैकेयी), अरुण गोविल (दशरथ) और सनी देओल (हनुमान) जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN