Home मनोरंजन समाचार ‘धुरंधर’ में गालियों और एक्शन पर बोले प्रेम चोपड़ा, आदित्य धर को...

‘धुरंधर’ में गालियों और एक्शन पर बोले प्रेम चोपड़ा, आदित्य धर को दी यह बदलाव करने की सलाह!

35
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/15/1200x900/D2kj_1776228114303_1776228118256.jpg

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म धुरंधर-2 की सक्सेस के बाद एक इंटरव्यू में प्रेम चोपड़ा ने इस फिल्म के बारे में बारे में अपना ओपिनियन दिया है। उन्होंने बताया है कि वह यह फिल्म बनाते तो इसमें क्या बदलाव रखते।

लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा ने ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर अपनी राय साझा की है। प्रेम चोपड़ा ने बताया कि कैसे फिल्में अब इमोशन्स से हटकर भारी एक्शन और हिंसा की तरफ मुड़ गई हैं। प्रेम चोपड़ा के मुताबिक यह बदलाव सिर्फ दर्शकों की पसंद की वजह से नहीं आया है, इसके पीछे बॉक्स ऑफिस की जरूरत भी एक बड़ी वजह है। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान प्रेम चोपड़ा ने कहा, ‘यह एक ट्रेंड है जिसे लोग फॉलो करते हैं। कुछ फिल्में खास वजहों जैसे कि एक्शन, लड़ाई और लाउड डायलॉग्स की वजह से हिट होती हैं, और फिर दूसरे भी उसी रास्ते पर चलने लगते हैं।’ प्रेम चोपड़ा ने उन चीजों के बारे में भी बताया जो फिल्म में बदली जा सकती थीं।

प्रेम चोपड़ा बोले- मैं बनाता तो गालियां कम रखता

विकी लालवानी के साथ बातचीत में प्रेम चोपड़ा ने ‘धुरंधर’ की खूब तारीफ की, लेकिन साथ ही साथ इसमें कुछ सुधार का भी मशवरा दिया। उन्होंने कहा, ‘फिल्म अच्छी थी, लेकिन यह बहुत लंबी थी। लेकिन यह कारगर रही क्योंकि लोगों ने इसे बड़े पैमाने पर अपनाया। लंबे वक्त के बाद लोग सिनेमाघरों में लौटे।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म में हिंसा कम करते तो प्रेम चोपड़ा ने कहा, ‘सिनेमा कॉमर्शियल है। मैं ट्रेंड के हिसाब से ही फिल्म बनाता। लेकिन हां, मैं गाली-गलौज और ऐसी चीजों पर थोड़ा धीरे चलने का सुझाव देता।’

प्रेम चोपड़ा ने याद किया रणवीर सिंह का स्ट्रगल

फिल्म के एक्टर्स की तारीफ करते हुए प्रेम चोपड़ा ने रणवीर सिंह के स्ट्रगल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया, ‘मैं रणवीर को एक क्लब में देखता था जब वह ब्रेक पाने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें परफॉर्म करते देख मैं हैरान रह गया।’ प्रेम चोपड़ा ने अक्षय खन्ना के काम को भी सराहा और कहा कि उनका किरदार दर्शकों से सीधे कनेक्ट कर पाया, इसलिए उन्हें ज्यादा प्यार मिला। चोपड़ा ने कहा कि ‘धुरंधर’ के पार्ट-2 में रणवीर ने शानदार काम किया है। लीजेंडरी एक्टर ने कहा कि सिनेमा वक्त के साथ बदलता है और यह फिल्म एक की ऑडियंस के टेस्ट को दिखाती है।

3000 करोड़ कमाकर तोड़ दिए ये सभी रिकॉर्ड

बात फिल्म की कमाई की करें तो ‘धुरंधर’ के बाद ‘धुरंधर-2’ भी बॉक्स ऑफिस पर ग्लोबल हिट रही है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्रेंचाइजी ने ग्लोबल कलेक्शन के मामले में ₹3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म ऐसा कमाल कर पाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इस मूवी ने इस आंकड़े के साथ ‘बाहुबली’, ‘पुष्पा’ ‘केजीएफ’ जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म को भारत के साथ-साथ ओवरसीज कलेक्शन में भी बढ़िया प्रॉफिट हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN