Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/22/1200x900/madhuri_1776858881811_1776858893003.jpgएक्ट्रेसेस फिल्मों में कई सारे कपड़े पहनती हैं। उनके आउटफिट्स भी उनके किरदार के लिए काफी जरूरी होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म की पूरी शूटिंग माधुरी ने 2 जोड़ी कपड़ों में ही कर दी थी।
सुभाष घई बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर हैं। उन्होंने कई एक्टर्स संग काम किया है जिसमें से एक माधुरी दीक्षित हैं। माधुरी और सुभाष ने फिल्म खलनायक में काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के दौरान सुभाष घर ने माधुरी को रुला दिया था। उन्होंने माधुरी से पूरी फिल्म 2 ही कपड़ों में करवाई जिस वजह से माधुरी की हालत खराब हो गई थी। लेकिन सुभाष को उन पर तरस नहीं आया और अपना काम किया। आइए बताते हैं आपको पूरी स्टोरी कि आखिर क्यों फिल्म की मेन हिरोइन को 2 ही कपड़ों में फिल्म करवाकर रुला दिया था सुभाष घई ने।
जब सुभाष घई ने माधुरी को रुलाया
सुभाष घई ने फिल्म का एक किस्सा शो के दौरान बताया था। वह बोले थे, ‘एक्टर्स ना थोड़े बिगड़े हुए बच्चों की तरह होते हैं। एक बार मैंने माधुरी को भी रुला दिया था। मेरी फिल्म खलनायक थी। इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ 2 कपड़े पहने थे कभी लाल कभी नीली। क्योंकि उन्हें किडनैप किया गया था फिल्म में। इसी पर फिल्म की पूरी कहानी है तो किडनैप लड़की अपने साथ कपड़े तो नहीं लेकर आएगी ना इसलिए उन्हें पूरी फिल्म में 2 कपड़े पहनाए गए थे।’
माधुरी से सिर्फ 2 कपड़ों में करवाई शूटिंग
उन्होंने आगे कहा था, ‘वह बार-बार तंग आ जाती थी। माधुरी मुझसे बोलती रहती थी कि दूसरी ड्रेस पहन लूं क्या तो मैंने मना कर दिया। मैंने बोला बिल्कुल नहीं, लेकिन जब गाना आएगा ना तो मैं तुम्हें 3 गुना सजाकर लाऊंगा। मैं एक्टर्स को काफी प्यार करता था, लेकिन अगर जरा सा भी वो गलती करते तो मेरा दिमाग ठन जाता।’
संजय दत्त के रोल से इम्प्रेस हुए थे सुभाष घई
वहीं संजय दत्त को लेकर सुभाष ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘खलनायक को बहुत मेहनत से बनाया था। संजय ने इसमें वैसा ही काम किया जैसा मैं चाहता था। उनका लुक और डायलॉग डिलीवरी वो सब मेरी स्क्रिप्ट के हिसाब से डिजाइन था इसलिए उनका किरदार काफी अलग और हिट था।’
चोली के पीछे गाने पर हुआ था बवाल
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म का गाना चोली के पीछे अपने शुरू के कुछ लाइन्स की वजह से बैन हो गया था। यह गाना ना तो फिल्म में दिखाया, ना कैसेट और ना सीडी में। बाद में जब गाना हिट हुआ तो उसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसे वापस रखा गया। इतना ही नहीं इस गाने के लिए अल्का याग्निक और इला अरुण को फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था। ऐसा पहली बार हुआ था जब 2 सिंगर्स को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था।
आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक खलनायक पहली फिल्म थी जिसने कनाडा में थिएट्रिकल रिकॉर्ड तोड़े थे।
संजय ने जेल से बाहर आकर की थी डबिंग
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही संजय दत्त को जेल हो गई थी। संजय ने जेल से बाहर आने के बाद फिल्म को डब किया था। यह पहली फिल्म थी जिसे संजय ने जेल से बाहर आने के बाद डब किया था।
एक और फिल्ममेकर बना रहा था मूवी खलनायिका नाम से
इतना ही नहीं जब सुभाष घई, खलनायक बना रहे थे तब सावन कुमार एक फिल्म बना रहे थे जिसका नाम खलनायिका था। दोनों की स्टोरी डिफ्रेंट थी, लेकिन इन फिल्मों को लेकर कई दिनों तक कॉन्ट्रोवर्सी चलती रही थी।
माधुरी की बाकी फिल्म
माधुरी लास्ट फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन अहम किरदार में थीं। फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी और सुपरहिट थी।
अब माधुरी मां-बहन में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


